वार्ता:अजरबैजान के वन्यजीव

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

लेख का हिन्दी नाम[संपादित करें]

जब मैने इस लेख को देखा तो 'वाइल्डलाइफ़' के लिए सीधे मेरे मन में भी 'वन्यजीव' ही आया था। किन्तु जब अंग्रेजी लेख की प्रारम्भिक पंक्तिया पढ़ा तो पता चला कि इसमें न केवल वन्य जीवों के बारे में है बल्कि घरेलू जीवों, जलीय जन्तुओं आदि के बारे में भी है। और तो और, इसमें 'फ्लोरा' या वनस्पतियों के बारे में भी है। जबकि 'वन्यजीव' शब्द इन सबका प्रतिनिधित्व नहीं करता। इसलिए मैने इस लेख का नाम 'अजरबैजान के जन्तु और वनस्पतियाँ' रखना अधिक उचित समझा।--अनुनाद सिंह (वार्ता) 17:50, 26 मार्च 2020 (UTC)[उत्तर दें]

@अनुनाद सिंह: जी मै आपसे सहमत हूँ कृपया स्थानांतरण हेतु यथायोग्य प्रक्रिया अपनाएं -- सुयश द्विवेदी (वार्ता) 21:04, 26 मार्च 2020 (UTC)[उत्तर दें]