वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी
वाइ एस राजशेखर रेड्डी | |
|---|---|
| आन्ध्र प्रदेश के चौदहवें मुख्यमंत्री | |
| कार्यकाल 14 मई 2004 – 2 सितम्बर 2009 | |
| पूर्वाधिकारी | नारा चन्द्रबाबू नायडू |
| उत्तराधिकारी | कोणिजेटि रोशय्या |
| चुनाव क्षेत्र | पुलिवेन्दुला |
| विपक्ष के नेता (आन्ध्र प्रदेश विधानसभा) | |
| कार्यकाल 1999 – 2004 | |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 8 जुलाई 1949 |
| दल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| पत्नी | विजयलक्ष्मी |
| बच्चे | वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी (पुत्र) शर्मिला (पुत्री) |
डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी (जन्म:8 जुलाई 1949 - निधन:2 सितंबर 2009) वाईएसआर नाम से लोकप्रिय, वर्ष 2004 से 2009 तक आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।[1] वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सदस्थे।
राजनीतिक करियर
[संपादित करें]वे कड़प्पा से नौंवीं, दसवीं, ग्यारवीं और बारहवीं लोकसभा के लिए चार बार लोकसभा सदस्य चुने गए। पुलिवेंदुला से पांच बार विधानसभा सदस्य चुने गए। 2003 में उन्होंने पूरे आन्ध्र प्रदेश में पदयात्रा की. 2004 में उन्हीं के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीता.
निधन
[संपादित करें]2 सितंबर 2009 को उन्हें ले जा रहा हेलीकॉप्टर नल्लामला के जंगल में खो गया। 3 सितंबर की सुबह करनूल से 40 नॉटिकल मील की दूरी पर रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला. उनके साथ हेलीकॉप्टर से जा रहे चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई। उनके लापता हेलीकॉप्टर की खोज के लिए भारत का सबसे बड़ा तलाशी अभियान चलाया गया।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "राजशेखर रेड्डी का निधन". 18 अगस्त 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 अगस्त 2019.