वस्तु अंतरजाल

वस्तु अंतरजाल (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) भौतिक वस्तुओं, वाहनों, घरों, भवनों, वस्त्रों, बल्ब जैसे यंत्रों और अन्य चीज़ों को अंतरजाल में प्रयोग होने वाली इंटर-नेटवर्किंग तकनीकों से अंतरजाल पर लाने से बनने वाले अधिक विस्तृत अंतरजाल को कहते हैं।[1][2][3] इस से पहले केवल कम्प्यूटर और उनके परिधीय यंत्र (और उनके द्वारा मानव) ही अंतरजाल पर उपस्थित थे। विशेषज्ञ अनुमान लगाते हैं कि सन् २०२० तक वस्तु अंतरजाल से लगभग ५० अरब वस्तुएँ जुड़ी हुई होंगी।[4] अगर आसान भाषा में कहे तो जो भी वस्तुएं इंटरनेट यानि अंतरजाल से जुड़ी होती है उन्हें ही इंटरनेट ऑफ थिंग्स कहा जाता है |
दैनिक जीवन में इंटरनेट ऑफ थिंग्स( Internet of Things ) का महत्व[संपादित करें]
आज के दैनिक जीवन में इंटरनेट ऑफ थिंग्स का काफी महत्व है | इसमें काफी सीमा तक जो भी डिवाइस होती है वो स्वचालित होती है और उन्हें कहीँ से भी नियंत्रित किया जा सकता है | इसके अलावा सूचना के आदान - प्रदान में सहायता मिलती है | जैसे अगर आप एक स्मार्ट फ़िटनेस बैंड का इस्तेमाल करते है , जो इंटरनेट से जुड़ा हो तो आप उस डिवाइस के डाटा को अपने स्मार्टफोन में भी देख सकते है | और उसे अपने फ़ोन में ही सुरक्षित करके कभी भी देख सकते है।
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग के घर में पंखे से लेकर दरवाजे, खिड़कियां सभी चीजें उनके कहने भर से कंट्रोल होती है। तो वहीं कई चीजों का नियंत्रण सिर्फ एक ही रिमोट में दिया गया है। अगर कोई व्यक्ति रिमोट के जरिए सभी चीजों को नियंत्रित करना चाहता है। तो IOT उसके लिए सबसे बढ़िया विकल्प है।[5]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Brown, Eric (13 September 2016). "Who Needs the Internet of Things?". Linux.com. मूल से 7 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 October 2016.
- ↑ Brown, Eric (20 September 2016). "21 Open Source Projects for IoT". Linux.com. मूल से 18 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 October 2016.
- ↑ "Internet of Things Global Standards Initiative". ITU. मूल से 26 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 June 2015.
- ↑ Evans, Dave (April 2011). "The Internet of Things: How the Next Evolution of the Internet Is Changing Everything" (PDF). Cisco. मूल से 1 मार्च 2016 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 15 February 2016.
- ↑ Abhishek (4 अक्टूबर 2022). ""Internet of things क्या है? और कैसे काम करता है?"". Yoabby.com. मूल से 14 दिसंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 दिसंबर 2022.