लामा डल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लामा डल
लामा डल is located in पृथ्वी
लामा डल
लामा डल
स्थानचंबा ज़िला
निर्देशांक32°20′47″N 76°18′4″E / 32.34639°N 76.30111°E / 32.34639; 76.30111
झील प्रकारअधिक ऊँचाई झील
द्रोणी देशभारत
सतही ऊँचाई3,960 मी॰ (12,990 फीट)
सन्दर्भहिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग

लामा डल भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िले में स्थित एक अधिक ऊँचाई वाली झील है। यह झील चंबा शहर से 45 किमी की दूरी पर धौलाधार पर्वत श्रेणी के अंदरूनी ढाल पर 3,960 मी॰ (12,990 फीट) की ऊँचाई स्थित है। एक अन्य झील दाई कुण्ड यहाँ से 20 किमी की दूरी पर है।

लामा डल को हिन्दू लोग पवित्र झील मानते हैं और हिन्दू देवता शिव से संबंधित मानते हैं। सावन के महीने में यहाँ तीर्थयात्री आते हैं। स्थानीय गद्दी जनजाति के लोग यहाँ जन्माष्टमी को पूजा करने आते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]