रॉबर्ट लेवंडोस्की

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रॉबर्ट लेवंडोस्की
2019 में बायर्न म्यूनिख के साथ लेवंडोस्की
व्यक्तिगत विवरण
जन्म तिथि 21 अगस्त 1988 (1988-08-21) (आयु 35)[1]
जन्म स्थान वारसॉ, पोलैंड
कद 1.85 मीटर[2]
खेलने की स्थिति स्ट्राइकर
क्लब का विवरण
वर्तमान क्लब बार्सिलोना
नम्बर 9

रॉबर्ट लेवंडोस्की (अंग्रेज़ी: Robert Lewandowski) पोलैंड के एक पेशेवर फुटबॉलर हैं।[3] लेवंडोस्की ला लीगा क्लब बार्सिलोना के लिए स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं और पोलैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। फुटबॉल मैदान पर अपने प्रदर्शन और तकनीक के कारण लेवंडोस्की को अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर तथा बुंदेसलीगा और बायर्न म्यूनिख के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।[4] उन्होंने क्लब और देश के लिए 600 से अधिक कैरियर गोल किए हैं।

पोलिश फुटबॉल के तीसरे और दूसरे स्तरों में शीर्ष स्कोरर होने के बाद लेवंडोस्की, 2008 में लेक पॉज़्नान में शामिल होकर 2009-10 में टीम को एकस्ट्राक्लासा जीतने में मदद की। 2010 में वह बोरुसिया डॉर्टमुंड में स्थानांतरित हो गए, जहां उन्होंने लीग के शीर्ष गोलस्कोरर पुरस्कार सहित लगातार दो बुंदेसलीगा खिताब जीता। डॉर्टमुंड के साथ 2013 में लेवंडोस्की ने घरेलू प्रतिद्वंद्वी टीम बायर्न म्यूनिख के खिलाफ यूईएफए चैंपियंस लीग का फाइनल खेला। 2014-15 सीज़न की शुरुआत से पहले लेवंडोस्की एक मुफ्त हस्तांतरण पर बायर्न म्यूनिख में शामिल होने के लिए सहमत हो गए। म्यूनिख के साथ लेवंडोस्की ने अपने आठ सत्रों में से प्रत्येक में बुंदेसलीगा का खिताब जीता। वह 2019-20 में बायर्न की यूईएफए चैंपियंस लीग जीत का एक अभिन्न हिस्सा थे। वह जोहान क्रूइफ़ के साथ केवल दूसरे ऐसे खिलाड़ी थे जिसने तीनों प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक गोल करने के साथ-साथ यूरोपीय तीन ट्राफियां (European treble) हासिल की।[5][6] 2022 में लेवंडोस्की ने बार्सिलोना के साथ करार किया, जहां उन्होंने अपने पहले सीज़न में सुपरकोपा डी एस्पाना, ला लीगा खिताब और पिचीची ट्रॉफी जीती।


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "रॉबर्ट लेवंडोस्की". ईएसपीएन. अभिगमन तिथि 2023-06-20.
  2. "रॉबर्ट लेवंडोस्की". एफसी बार्सिलोना. अभिगमन तिथि 2023-06-20.
  3. "फीफा विश्व कप रूस 2018: खिलाड़ियों की सूची : पोलैंड" (PDF). फीफा. 15 जुलाई 2018. पृ॰ 22. मूल (PDF) से 11 जून 2019 को पुरालेखित.
  4. "दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर 2022". द गार्जियन. अभिगमन तिथि 20 जून 2023.
  5. "लेवंडोस्की ने अपने निजी ट्रेबल का दावा किया". एफसी बायर्न म्यूनिख. अभिगमन तिथि 20 जून 2023.
  6. "रॉबर्ट लेवंडोस्की सभी प्रतियोगिताओं में शीर्ष गोलस्कोरर के रूप में समाप्त होते हुए ट्रेबल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने". Soccer Laduma. अभिगमन तिथि 20 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]