रिज़्यूम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रिज़्यूमे का उदाहरण (एक आम फॉर्मेट के साथ)

रिज़्यूम या रिज़्यूमे (फ्रेंच: Résumé; रेज़्यूमे)[1] एक दस्तावेज़ है जिसका इस्तेमाल लोग अपने बैकग्राउंड, काबिलियत, और कामयाबी को पेश करने के लिए करते हैं। रिज़्यूमे को अक्सर नए रोज़गार लेने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। हालांकि, उसको दूसरे वजहों से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।[2]

एक आम रिज़्यूमे में अनुभव और शिक्षा का सार होता है। रिज़्यूमे आमतौर पर नौकरी के लिए भेजे जानेवाले पहले दस्तावेज़ों में से एक होता है। इसके साथ अक्सर कवर लेटर भी भेजा जाता है। इसके ज़रिए एमप्लॉयर इंटरव्यू से पहले नौकरी चाहनेवाले लोगों के बारे में अंदाज़ा लगा पाते है। इस अंदाज़े के आधार पर एमप्लॉयर गलत लोगों को छांट देते है।

दक्षिण एशिया देश, जैसे पाकिस्तान और बांग्लादेश, रिज़्यूमे के जगह अक्सर बायोडाटा शब्द इस्तेमाल करते है।[3]

इतिहास[संपादित करें]

रिज़्यूम या रिज़्यूमे शब्द फ्रेंच शब्द रेज़्यूमर से लिया गया है। रेज़्यूमर का मतलब "सार बनाना" है।[4]

पहला रिज़्यूमे लिओनार्दो दा विंची ने लिखा था।[5][6]

आम रिज़्यूमे[संपादित करें]

एक आम रिज़्यूमे में अक्सर ये शामिल होता है: [7]

  • संपर्क जानकारी
  • रिज़्यूमे प्रोफाइल, वजह, या सार
  • तज़ुर्बा
  • शिक्षा
  • काबिलियत
  • कामयाबी
  • भाषा
  • समाज सेवा
  • शौक

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "résumé", Merriam-Webster Online
  2. "Resume | Define Resume at Dictionary.com". Dictionary.reference.com. अभिगमन तिथि 2017-03-08.
  3. Sehgal, M. K. (2008). Business Communication (अंग्रेज़ी में). Excel Books. पृ॰ 392. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788174465016.
  4. "resume". Merriam-Webster. अभिगमन तिथि 2015-03-09. French résumé, from past participle of résumer to resume, summarize, from Middle French resumer
  5. Pratt, Síofra. "3 Lessons Every Job Seeker Can Learn from the World's Oldest CV". LinkedIn. अभिगमन तिथि 8 June 2015.
  6. "The Skills of Leonardo da Vinci". Lettersofnote.com. 28 March 2012. अभिगमन तिथि 8 June 2015.
  7. "5 Most Important Parts of a Resume (with Examples)". www.indeed.com.

बाहरी लिंक[संपादित करें]