मोयार नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मोयार नदी भारतीय राज्य तमिलनाडु में बहने वाली भवानी नदी की सहायिका है। इसका उद्गम मुकुर्चि शिखर पर है। यहाँ पर यूकलिप्टस, चाय तथा काफी के बागान अत्यधिक हैं। सागौन, कृष्णकाष्ठ (Black wood) और बाँस के जंगल भी यहाँ हैं। यहाँ इमारती पत्थरों की भी खदानें हैं तथा लिगनाइट खनिज भी मिलता है। यहाँ की पहाड़ी नदियों से सोना मिलता है। पालघाट दर्रा इसे अन्नाईमलाई पहाड़ियों से पृथक करता है।