मोनिका बारबरो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मोनिका बारबरो

2022 में मोनिका
जन्म 18 जून 1990 (1990-06-18) (आयु 33)
सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2013–वर्तमान

मोनिका बारबरो (अंग्रेज़ी: Monica Barbaro; जन्म: 18 जून 1990) अमेरिकी अभिनेत्री हैं। वह द कैथेड्रल (2021), टॉप गन: मैवरिक (2022), और एट मिडनाइट (2023) में अपनी फ़िल्मी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। वह टेलीविजन शृंखला अनरियल (2016), शिकागो जस्टिस (2017), द गुड कॉप (2018), और फुबार (2023) में प्रमुख भूमिकाओं में भी दिखाई दी हैं।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

मोनिका का जन्म 18 जून, 1990 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था।[1] वह मिल वैली, कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी, जहां उन्होंने 2007 में तमलपाइस हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की। जब वह छोटी थी तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया। मोनिका ने कम उम्र में ही नृत्य करना शुरू कर दिया था और बैले को सीखने लगीं। 2010 में स्नातक होने के बाद, उन्होंने अभिनय करने का फैसला किया और सैन फ्रांसिस्को लौट गईं।[2]

करियर[संपादित करें]

उनकी पहली प्रमुख टेलीविजन भूमिका टेलीविजन शृंखला अनरियल के दूसरे सीज़न में थी। इसके बाद उन्होंने शिकागो जस्टिस में काम किया। इसमें उन्होंने एना वाल्डेज़ की भूमिका निभाई। 2018 में, उन्होंने नेटफ्लिक्स के द गुड कॉप में कोरा वास्केज़ की भूमिका निभाई। 2018 और 2019 के बीच में, एबीसी के कार्यक्रम स्प्लिटिंग अप टुगेदर में उन्होंने कई बार काम किया। 2022 की ब्लॉकबस्टर टॉप गन: मैवरिक में, उन्होंने नौसैनिक एविएटर लेफ्टिनेंट नताशा "फीनिक्स" ट्रेस की भूमिका निभाई।

अगले वर्ष मोनिका ने रोमांटिक कॉमेडी एट मिडनाइट (2023) में अभिनय किया। फिल्म को इसकी कहानी के लिए मिश्रित समीक्षा मिली लेकिन उनके प्रदर्शन की प्रशंसा हुई।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Barbaro, Monica [@monicabarbaro] (18 जून 2022). "🎈". अभिगमन तिथि 19 सितंबर 2022 – वाया Instagram.
  2. Zuckerman, Esther (20 जून 2016). "Hot Rachel From "UnREAL" Talks Breaking Into Acting and Playing a Manipulator". Cosmopolitan (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 सितंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 सितंबर 2022.
  3. Johnson, G. Allen (9 फ़रवरी 2023). "Review: Bay Area-born Monica Barbaro shines in sappy rom-com 'At Midnight'". San Francisco Chronicle (अंग्रेज़ी में). मूल से 10 फ़रवरी 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 फ़रवरी 2023.