मोत्सी माब्यूज़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मोत्सी माब्यूज़

जून 2022 में मोत्सी माब्यूज़
जन्म मोत्सेगेट्सी माब्यूज़
11 अप्रैल 1981 (1981-04-11) (आयु 43)
मंकवे, बोफुथत्स्वाना गणराज्य, (अब दक्षिण अफ़्रीका का पश्चिमोत्तर प्रांत)
शिक्षा प्रिटोरिया विश्वविद्यालय
जीवनसाथी
  • टिमो कुलज़ाक (वि॰ 2003; वि॰वि॰ 2014)
  • एवगेनिज वोज्न्युक
    (वि॰ 2017)

मोत्सेगेट्सी "मोत्सी" माब्यूज़ (जन्म: 11 अप्रैल 1981) एक प्रसिद्ध दक्षिण अफ़्रीकी नर्तकी हैं। उन्होंने अपना करिअर एक पेशेवर नर्तकी के रूप में आरंभ किया हालांकि उन्हें विशेष प्रसिद्धि जर्मन नृत्य प्रतियोगिता लेट्स डांस में भाग लेने के बाद मिली। 2011 से मोत्सी माब्यूज़ इसी प्रतियोगिता में एक जज के रूप में अपनी भूमिका निभा रही हैं। साथ ही 2019 से वह ब्रिटिश संस्करण प्रतियोगिता स्ट्रिक्टली कम डांसिंग में भी जज के रूप में काम कर रही हैं।[1][2]

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

मोत्सी माब्यूज़ का जन्म 1981 में बोफुथत्स्वाना गणराज्य के मंकवे शहर में हुआ था हालांकि उस समय बोफुथत्स्वाना को मात्र तीन राष्ट्रों द्वारा अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त थी। 1994 में बोफुथत्स्वाना दक्षिण अफ़्रीका का हिस्सा बन गया और अब यह दक्षिण अफ़्रीका के पश्चिमोत्तर प्रान्त में शामिल है।[3]

मोत्सी माब्यूज़ जब पाँच वर्ष की हुई तब उनका परिवार दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया चला गया, जहाँ रहते हुए उनकी छोटी बहन ओटी माब्यूज़ का जन्म हुआ। बचपन से ही दोनों बहनों ने नृत्य में विशेष रुचि ली। मोत्सी ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रिटोरिया के हिलव्यू हाई स्कूल से पूरी की।[4][2]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

2003 में मोत्सी माब्यूज़ ने अपने साथी नर्तक टिमो कुलज़ाक से शादी की। हालांकि नौ वर्ष के वैवाहिक जीवन के बाद 2014 में इस जोड़े ने तलाक ले लिया। इसके बाद 2015 में वह अपने एक और साथी नर्तक एवगेनिज वोज्न्युक के साथ प्रेम संबंध में आई, जिसके बाद 2017 में कानूनी रूप से दोनों ने विवाह कर लिया। 2018 में माब्यूज़ ने एक बेटी को जन्म दिया। इन सबके अलावा माब्यूज़ अपने पति के साथ जर्मनी में एक नृत्य स्कूल भी चलाती हैं।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Welcome our new Strictly Judge Motsi Mabuse!" [हमारे नए स्ट्रिक्टली जज मोत्सी माब्यूज़ का स्वागत है!]. बीबीसी (अंग्रेज़ी में). 22 जुलाई 2019.
  2. "BBC One - Strictly Come Dancing - Oti Mabuse" [बीबीसी वन - स्ट्रिक्टली कम डांसिंग - ओटी माब्यूज़]. बीबीसी. अभिगमन तिथि 12 फरवरी 2024.
  3. ""Das Supertalent"-Jury: Motsi Mabuse wird der neue Bruce Darnell – TV SPIELFILM" ["सुपरटैलेंट" जूरी: मोत्सी माब्यूज़ नए ब्रूस डार्नेल होंगी - टी.वी स्पीलफिल्म]. टी.वी स्पीलफिल्म ऑनलाइन (जर्मन में). अभिगमन तिथि 2018-07-23.
  4. चेंबर्स, डेव (21 सितंबर 2019). "Life in SA would have been very sad, says new 'Strictly' judge Motsi Mabuse" [नए 'स्ट्रिक्टली' जज मोत्सी माब्यूज़ का कहना है कि एस.ए में जीवन बहुत दुखद रहा होगा]. संडे टाइम्स. जोहानसबर्ग. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2022.
  5. "Heimlich auf Mallorca! Motsi Mabuse hat Evgenij Voznyuk geheiratet" [गुप्त रूप से मलोरका में! मोत्सी माबुसे ने एवगेनिज वोज्न्युक से शादी की]. rtlnext.rtl.de (जर्मन में). मूल से 24 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-23.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]