मोख़ीतो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मोख़ीतो या मोहीटो (Spanish: [moˈxito]) एक पारंपरिक कूबाई पंच है। इस कॉकटेल में अक्सर पांच सामग्रियाँ होती हैं: सफ़ेद रम, चीनी (पारंपरिक रूप से गन्ने का रस), नींबू का रस, सोडा पानी और पुदीना । [1] इसकी मिठास, नींबू की खटाई और हर्बेशस पुदीने का स्वाद का मेल रम को पूरा करने के लिए है, और इसने मोख़ीतो को एक लोकप्रिय गर्मी के मौसम का पेय बना दिया है। [2] [3]

मोख़ीतो तैयार करते समय, ताज़े नींबू के रस को चीनी (या इन्वरेटिड शुगर सिरप) और पुदीने की पत्तियों में मिलाया जाता है। फिर मिलावट को मडलर से धीरे से मसला जाता है। पुदीने की पत्तियों को सिर्फ़ इत्र को निकालने के लिए कुचलना चाहिए। उन्हें कटाया नहीं जाना चाहिए। [4] फिर इसमें रम मिलाया जाता है और मिलावट को थोड़ी देर के लिए चमचे से घुमाया जाता है ताकि चीनी घुल जाए और बेहतर दिखाई के लिए पुदीने की पत्तियां नीचे से ऊपर आ जाएँ। आख़िरकार, पेय के ऊपर कुचली हुई बर्फ़ और स्पार्कलिंग सोडा पानी डाला जाता है। गिलास को सजाने के लिए पुदीने की टहनियों या नींबू के टुकड़ों का उपयोग किया जाता है।

कूबा में, मोख़ितो बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पुदीना सबसे आम तौर पर मेंथा × विलोसा (कूबा में येर्बा ब्वेना (hierba buena या yerba buena) नामित) होता है जिसमें हल्की पुदीने/नींबू की खटाई की ख़ुशबू होती है, लेकिन कूबा के बाहर स्पीयरमिंट, जिसमें पुदीने की ख़ुशबू ज़्यादा होती है, का अक्सर उपयोग किया जाता है। [5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Traditional Mojito recipe from Cuba". Tasteofcuba.com. मूल से 2011-09-04 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-01.
  2. "Summer Cocktail News: Mojitos Go Fruity". Prweb.com. 4 June 2008. मूल से 23 August 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-01.
  3. Fernandez, Maria Elena (12 August 2001). "Shake It Up, Baby: Cuban Cocktail Is Making a Splash". Los Angeles Times. अभिगमन तिथि 16 May 2017.
  4. Fumi. "How to Muddle a Mojito". Wasabibratwurst.com. मूल से 2011-08-11 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-01.
  5. "Mojito" Cookmundo.com(accessed Nov. 29, 2022)