सामग्री पर जाएँ

मेजा (तहसील), इलाहाबाद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मेजा (तहसील), प्रयागराज
क़स्बा
देश भारत
राज्यउत्तर प्रदेश
जनपदप्रयागराज
भाषा
  आधिकारिकहिंदी
  बोलचाल की भाषाहिंदी , उर्दू
समय मण्डलआईएसटी (यूटीसी+5:30)

यह तहसील प्रयागराज जिला, उत्तर प्रदेश में स्थित है। 2011 में हुई भारत की जनगणना के अनुसार इस तहसील में 395 गांव हैं।[1][2] मेजा तहसील से दक्षिण में 17 किमी० की दूरी पर कोरांव तहसील जो प्रयागराज जिले को सीधे मध्यप्रदेश से जोड़ती है।

मुंसिफ न्यायालय मेजा(सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय मेजा)

[संपादित करें]

मुंसिफ न्यायालय मेजा,मेजा ख़ास जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश में स्थित एक "सिविल जज जूनियर डिवीजन" का न्यायालय है। इस न्यायालय को "ग्राम न्यायालय" भी कहा जाता है। जिसमें सिविल तथा क्रिमिनल वादों की सुनवाई होती है। इस न्यायालय में मेजा सर्किल के कोतवाली मेजा,थाना मांडा के सिविल(दिवानी) तथा क्रिमिनल(फौजदारी) से जुड़े मुकदमों की सुनवाई होती है।

सहायक पुलिस आयुक्त (ए.सी.पी.)मेजा

[संपादित करें]

सहायक पुलिस आयुक्त मेजा कार्यालय मेजा ख़ास जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश में स्थित है। सहायक पुलिस आयुक्त मेजा के अधिकार क्षेत्र में तीन थाना क्षेत्र कोतवाली मेजा, थाना मांडा और थाना कोरांव आते हैं।

कोतवाली मेजा

[संपादित करें]
कोतवाली मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मेजा ख़ास में स्थित है। कोतवाली मेजा के अन्तर्गत पांच पुलिस चौकियां मेजा रोड , कोहड़ार , सिरसा , जेवनियां , रामनगर हैं।
[संपादित करें]

महिला थाना मेजा

[संपादित करें]

महिला थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मेजा ख़ास में स्थित है। इस थाना के अन्तर्गत मेजा तहसील और कोरांव तहसील की महिला अपराधों और महिला उत्पीड़न से संबंधित समस्याओं का रिपोर्ट दर्ज़ करके समाधान किया जाता है।

अग्निशमन केंद्र मेजा

[संपादित करें]

अग्निशमन केंद्र मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मेजा ख़ास में स्थित है। अग्निशमन केंद्र मेजा द्वारा मेजा तहसील क्षेत्र के 400 गाँवों के साथ साथ नगर और कस्बों में आग तथा आपात स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है।

(सखी) वन स्टॉप सेंटर मेजा

[संपादित करें]

(सखी) वन स्टॉप सेंटर मेजा जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मेजा ख़ास में स्थित है। मेजा तहसील मुख्यालय स्थित इस केंद्र के द्वारा यमुनापार के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को महिला सशक्तिकरण हेतु जानकारी प्रदान करना और साथ ही महिलाओं की उत्पीड़न तथा अन्य समस्याओं का रिपोर्ट दर्ज़ करके समाधान भी किया जाता है।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

मेजा ख़ास की जनसंख्या वर्ष 2021 के अनुसार 12750 है। वर्तमान में मेजा ख़ास तहसील मुख्यालय की कुल जनसंख्या लगभग 17 हज़ार है।

मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम मेजा

[संपादित करें]

भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल अभियान और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में जनपद प्रयागराज के मेजा विकास खण्ड के लिए मेजा ख़ास में 03 एकड़ की भूमि "मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मेजा" के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज़ है। इस स्पोर्ट्स स्टेडियम के बन जाने से मेजा तहसील क्षेत्र के नवयुवकों को खेल से संबंधित सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जा सकता है। किंतु मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम हस्तांतरित हुए ज़मीन को लगभग 10 वर्ष बीत चुके हैं लेकिन आज तक धरातल पर मेजा ब्लॉक मुख्यालय पर प्रस्तावित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम नहीं बन पाया है। उम्मीद है आने वाले वर्षों में मेजा ब्लॉक मुख्यालय में प्रस्तावित भूमि पर मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनकर तैयार हो सकेगा।

प्राचीन शिव मंदिर बाबा बोलन नाथ धाम मेजा

[संपादित करें]

यह अति प्राचीन शिव मंदिर जनपद प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र मेजा तहसील के मेजा नगर में स्थित है । जहां हर वर्ष अगस्त और सितंबर के महीने में पड़ने वाले बड़े रविवार को दो दिवसीय विशाल मेला का आयोजन होता चला आ रहा है। यह अति प्राचीन शिव मंदिर "बोलन नाथ धाम मेजा" के नाम से प्रसिद्ध हैं। बोलन नाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण हेतु वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कार्य योजना प्रस्तावित किया गया है।[3]

  1. "vlist.in". मूल से से 23 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 नवंबर 2016.
  2. "mapsofindia.com". मूल से से 21 नवंबर 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 26 नवंबर 2016.
  3. सरकार द्वारा मेजा ख़ास तहसील मुख्यालय में प्रस्तावित योजनाओं के आधार पर

मेजा तहसील क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां और व्यक्तित्व

[संपादित करें]

पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश स्व.विश्व नाथ प्रताप सिंह जी मेजा तहसील और मेजा विधानसभा क्षेत्र स्थित मांडा के राजा थे।