सामग्री पर जाएँ

मृत्य्विच्छा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मृत्य्विच्छा
अन्य नामआत्मघाती विचार
सैप्पो, अर्न्स्ट स्टुकलबर्ग द्वारा 1897 का एक चित्र
विशेषज्ञता क्षेत्रमनोचिकित्सा, मनोविज्ञान

मृत्य्विच्छा, या आत्मघाती विचार, किसी के स्वयं के जीवन के समाप्ति की संभावना के बारे में विचार, या चिन्तन की विचार प्रक्रिया है। [1] यह कोई निदान नहीं है, बल्कि कुछ मनोविकार, कुछ मनोसक्रीय भेषज उपयोग का लक्षण है, और मनोविकार की उपस्थिति के बिना प्रतिकूल जीवन की घटनाओं की प्रतिक्रिया में भी हो सकता है। [2]

आत्महत्या के विपद के पैमाने पर, आत्मघाती विचार की सीमा क्षणभंगुर विचारों से लेकर विस्तृत योजना तक भिन्न होती है। निष्क्रिय मृत्य्विच्छा जीवन की इच्छा न करने या मृत्यु की कल्पना है। [3] [4] सक्रिय मृत्य्विच्छा में आत्महत्या करके मृत्यु की प्रस्तुति या ऐसा करने की योजना बनाना शामिल है। [3] [4]

मृत्य्विच्छा अवसाद और अन्य मनोदशा विकार से जुड़ा है; यद्यपि, कई अन्य मनोविकार, जीवन की घटनाएँ और पारिवारिक घटनाएँ आत्महत्या के विचार के विपद को बढ़ा सकती हैं। मानसिक स्वास्थ्य शोधकर्ताओं ने संकेत दिया है कि स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों को मृत्य्विच्छुक व्यक्तियों हेतु निदान की परवाह किए बिना उपचार प्रदान करना चाहिए, क्योंकि आत्मघाती कार्यों और विचारों से जुड़ी बार-बार होने वाली समस्याओं का विपद होता है। [5] [6] मृत्य्विच्छुकों हेतु उपचार के कई विकल्प मौजूद हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. World Health Organization, ICD-11 for Mortality and Morbidity Statistics, ver. 09/2020, MB26.A Suicidal ideation Archived 2023-10-15 at the वेबैक मशीन
  2. Barry, Lisa C. Passive Suicidal Ideation in Older Adults: Implications for Suicide Prevention, American Journal of Geriatric Psychiatry 27, no. 12 (December 2019): 1411 ("... growing evidence points toward a subgroup of individuals who endorse passive SI [suicidal ideation] in later life outside the context of clinical depression.")
  3. 1 2 Falcone, Tatiana; Timmons-Mitchell, Jane (2018-05-18). "Mood Disorders and Suicide". Suicide Prevention: A Practical Guide for the Practitioner (अंग्रेज़ी भाषा में). Springer. p. 38. ISBN 978-3-319-74391-2.
  4. 1 2 Kumar, Updesh (2017-10-26). "Suicidal Ideation in Adolescents–A Transcultural Analysis". Handbook of Suicidal Behaviour (अंग्रेज़ी भाषा में). Springer. p. 269. ISBN 978-981-10-4816-6.
  5. Griffin, E.; Kavalidou, K.; Bonner, B.; O'Hagan, D.; Corcoran, P. (2020). "Risk of repetition and subsequent self-harm following presentation to hospital with suicidal ideation: A longitudinal registry study". eClinicalMedicine. 23: 100378. डीओआई:10.1016/j.eclinm.2020.100378. आईएसएसएन 2589-5370. पीएमसी 7280762. पीएमआईडी 32529177.
  6. Kleiman, Evan M. (2020). "Suicidal thinking as a valuable clinical endpoint". eClinicalMedicine (अंग्रेज़ी भाषा में). 23: 100399. डीओआई:10.1016/j.eclinm.2020.100399. आईएसएसएन 2589-5370. पीएमसी 7298405. पीएमआईडी 32566922.