मुन्ना भाई (फ़िल्म श्रृंखला)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मुन्ना भाई
निर्माणकर्ता राजकुमार हिरानी
फिल्में और धारावाहिक
फिल्में
लघुफिल्में मुन्ना भाई चले अमेरिका

मुन्ना भाई एक भारतीय हिंदी फिल्म श्रृंखला है जिसके लेखक राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी है और फिल्मों का निर्देशन और राजकुमार हिरानी ने किया। श्रृंखला की फिल्में विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस के बैनर के तहत विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित है। इसमें मुन्ना भाई एम बी बी एस २००३ में रिलीज़ हुई और २००६ में इसकी सीक्वल लगे रहो मुन्ना भाई रिलीज हुई थी। जून २०१८ में खबरों में यह बताया पुष्टि हुई की इसकी तीसरी का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे।[1]

फिल्में[संपादित करें]

मुन्ना भाई एम बी बी एस[संपादित करें]

मुरली प्रसाद शर्मा, जिसका नाम "मुन्ना भाई" है। एक अच्छे दिल वाला स्थानीय गैंगस्टर है जो आपराधिक गतिविधियों में भाग लेता है। मुन्ना भाई अपने पिता को प्रभावित करने के लिए एक डॉक्टर होने का दिखावा करता हैं, लेकिन जब पिता को सच्चाई का पता चलता है तो अपमान महसूस करता हैं। वह एक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने के लिए दाखिला लेता है। फिल्म मुन्ना के बेहद अच्छे ढंग से निभाए गए संघर्ष का अनुसरण करती है क्योंकि वह चिकित्सा प्रणाली के बारे में अच्छे से समझने लगता है। मुन्ना अपने तरीके से एक मरीज का इलाज करता है और उसमें सफलता मिलती है।

लगे रहो मुन्ना भाई[संपादित करें]

श्रृंखला की दूसरी फ़िल्म में, मुन्ना भाई एक रेडियो जॉकी से मिलने के लिए इतिहास के एक प्रोफेसर के रूप में सामने आते है, जिन्हें रेडियो जॉकी से प्यार हो जाता है। वह उसे महात्मा गांधी पर एक व्याख्यान देने के लिए कहती है, और परिणामस्वरूप, वह गांधीवाद के बारे में अच्छे से बता देता है।

पुरस्कार[संपादित करें]

मुन्ना भाई एम बी बी एस[संपादित करें]

मुन्ना भाई एम बी बी एस ने कई पुरस्कार जीते। २००४ के फिल्मफेयर पुरस्कारों में, इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड, फिल्मफेयर बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड, फिल्मफेयर बेस्ट डायलॉग अवार्ड और चार अन्य नामांकन के अलावा फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड मिला। इसने २००४ के ज़ी सिने अवार्ड्स में कई पुरस्कार जीते जिनमें बेस्ट डेब्यूटिंग डायरेक्टर, ज़ी सिने अवार्ड इन ए कॉमिक रोल, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट डायलॉग अवार्ड शामिल हैं।

अन्य समारोहों में २००४ के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं जहां इसने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और २००४ के अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों में इसने आईआईएफ़ए का सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार जीता।

लगे ओ मुन्ना भाई[संपादित करें]

लगे रहो मुन्ना भाई चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अलावा कई अन्य पुरस्कार जीते।[2] फिल्म ने बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स), बेस्ट कॉमेडियन, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए फिल्मफेयर का पुरस्कार जीता।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. HT City Editorial Team (June 21, 2018). "Director Rajkumar Hirani Reveals Plan About Munnabhai 3 And The Sequel Of 3 Idiots!". Desi Martini. मूल से 20 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 अक्तूबर 2019.
  2. Adarsh, Taran (1 November 2006). "Munna's tryst with Oscars begins". Bollywood Hungama. मूल से 5 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 November 2006.
  3. Saxena, Kashika (25 September 2012). "India's Oscar race: Losers weepers?". The Times of India. The Times of India. मूल से 20 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 December 2012.