सामग्री पर जाएँ

मिचियो काकु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मिचियो काकु

2020 में काकु
जन्म 24 जनवरी 1947 (1947-01-24) (आयु 78)
सैन जोस, कैलिफ़ोर्निया, यू.एस.
क्षेत्र सैद्धांतिक भौतिकी
संस्थान न्यूयॉर्क का सिटी कॉलेज
न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय
प्रिंसटन विश्वविद्यालय
डॉक्टरी सलाहकार स्टेनली मैंडेलस्टैम
रॉबर्ट पाउंड
उल्लेखनीय सम्मान
  • क्लॉपस्टेग मेमोरियल अवार्ड (2008)
  • सर आर्थर क्लार्क पुरस्कार

मिचियो काकु (जापानी: カク ミチオ, 加來 道雄, /ˈmiːtʃioʊ ˈkɑːkuː/; जन्म 24 जनवरी, 1947) एक अमरीकी भौतिक विज्ञानी, विज्ञान संचारक, भविष्य विज्ञानी और लोकप्रिय-विज्ञान के लेखक हैं। वे न्यूयॉर्क के सिटी कॉलेज और सीयूएनवाई ग्रेजुएट सेंटर में सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफ़ेसर हैं। मिचियो भौतिकी और तत्संबंधित विषयों पर कई पुस्तकों के लेखक हैं। विज्ञान और विज्ञान कथा को जोड़ने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें 2021 का सर आर्थर क्लार्क लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिल चुका है।[1]

आरंभिक जीवन

[संपादित करें]

काकु का जन्म 1947 में सैन जोस, कैलिफोर्निया में हुआ था।[2] काकु के अनुसार उनके दादा 1906 के सैन फ्रांसिस्को भूकंप के बाद सफाई अभियान में भाग लेने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका आए थे। उनके पिता और माता दोनों का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था।[3] उनके माता-पिता दोनों को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान तुले लेक वॉर रिलोकेशन सेंटर में नजरबंद किया गया था, जहाँ वे मिले थे और जहाँ उनके बड़े भाई का जन्म हुआ था।

काकु के अनुसार अल्बर्ट आइंस्टीन की मृत्यु के समय उनकी डेस्क की तस्वीर देखकर उन्हें भौतिकी में करियर बनाने की प्रेरणा मिली। वे यह जानकर बहुत प्रभावित हुए कि आइंस्टीन अपने एकीकृत क्षेत्र सिद्धांत को पूरा करने में असमर्थ रहे हैं और उन्होंने इस सिद्धांत को हल करने के लिए अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया। एक हाई स्कूल विज्ञान मेले के लिए, काकू ने अपने माता-पिता के गैराज में 2.3 एमईवी "एटम स्मैशर" बनाया।अल्बुकर्क, न्यू मैक्सिको में हुए राष्ट्रीय विज्ञान मेले में भौतिक विज्ञानी एडवर्ड टेलर उनकी ओर आकर्षित हुए। उन्होंने काकु को अपना शिष्य बनाया और उन्हें हर्ट्ज़ इंजीनियरिंग छात्रवृत्ति प्रदान की।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "सर आर्थर क्लार्क लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार विजेता, डॉ. मिचियो काकु एक सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी, भविष्यवादी और विज्ञान लोकप्रियकर्ता के असाधारण योगदान के लिए". Retrieved दिसंबर 21, 2021. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  2. ड्र्यू, बर्नार्ड एल्गर (2008). 100 सर्वाधिक लोकप्रिय लेखक: जीवनी रेखाचित्र और ग्रंथ सूची. लाइब्रेरीस अनलिमिटेड. p. 189. ISBN 9781591584872.
  3. ओवेन, पाइ (फ़रवरी 2010). "मिचियो काकु, स्ट्रिंग सिम्फनीज़". जेएएल स्काईवर्ड मैगज़ीन. Retrieved 12 फरवरी 2024. {{cite journal}}: Check date values in: |accessdate= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]