माइकल किंडो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

माइकल किंडो (20 जून 1947 - 31 दिसंबर 2020) भारत के पूर्व मैदानी हॉकी खिलाड़ी थे। भारत सरकार ने इन्हें 1972 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वह 1975 हॉकी विश्व कप में भारत की स्वर्ण विजेता टीम एवं 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रहे। [1]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

किंडो का जन्म 20 जून 1947 को झारखण्ड के सिमडेगा शहर में हुआ। रिटायर होने के बाद वो हॉकी कोच रहे। उनका का निधन 73 वर्ष की आयु में राउरकेला के आईजीएच अस्पताल में 31 दिसंबर 2020 को हो गया। [2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "माइकल किंडो के निधन पर हॉकी इंडिया ने शोक जताया". पंजाब केसरी. 2 जनवरी 2021. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2021.
  2. "1975 हॉकी विश्व कप में भारत को जीत दिलाने वाले माइकल किंडो का 73 साल की उम्र में निधन". अमर उजाला. 31 दिसंबर 2020. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2021.