महासम्मत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

महासम्मत (बर्मी भाषा : မဟာ သမ္မတ), बौद्ध परम्परा के अनुसार संसार के प्रथम राजा थे। उन्हें खत्तिय (संस्कृत : क्षत्रिय) और 'राजा' भी कहते हैं। महावंस महा यजविन आदि थेरवाद इतिहास ग्रन्थों के अनुसार वे शाक्य राजवंश के संस्थापक थे। गौतम बुद्ध का जन्म शाक्य वंश में ही हुआ था।