महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय
MRSPTU logo.png

स्थापित2015
प्रकार:राज्य विश्वविद्यालय
कुलाधिपति:पंजाब के राज्यपाल (पदेन)
कुलपति:बूटा सिंह सिद्धू
अवस्थिति:बठिंडा, पंजाब, भारत
परिसर:नगरीय
सम्बन्धन:विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, AICTE
जालपृष्ठ:www.mrsptu.ac.in

महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय ( एमआरएसपीटीयू ) भारत के पंजाब राज्य का एक राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय है जो बठिंडा में स्थित है। इसकी स्थापना 2015 में हुई थी इसका मूल नाम पूर्व में महाराजा रणजीत सिंह राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय था [1] । पंजब के ११ जिले इस विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं- बठिंडा, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, बरनाला, मनसा, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का[2] यह विश्वविद्यालय उन्नत ज्ञानी जैल सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय परिसर से कार्य करेगा। [3] इसने कनाडा की थॉम्पसन रिवर यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता किया है जिसके अनुसार यहां 4 साल के बैचलर डिग्री प्रोग्राम का छात्र 2 साल की पढ़ाई के बाद बाकी 2 साल कनाडा में पूरा कर सकता है और कनाडा में 3 साल का वर्क परमिट भी प्राप्त कर सकता है। [4] यह इमारत बठिंडा-डबवाली रोड पर स्थित है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Tech varsity puts Punjab in name, drops 'state'". The Tribune. 20 April 2016. मूल से 28 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 April 2016.
  2. "The first meeting of Board of Governors of Maharaja Ranjit Singh State Technical University, Bathinda was presided over by the Chief Secretary". मूल से 17 June 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 June 2015.
  3. "Giani Zail Singh PTU campus Bathinda to be upgraded as MRSTechnical University". मूल से 18 June 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 June 2015.
  4. "MRS-PTU signed MoU with Canadian University". punjabnewsexpress.com. मूल से 27 July 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2018-07-27.