सामग्री पर जाएँ

मरक्कर : अरब सागर का शेर (फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मरक्कर : अरब सागर का शेर[1]
मलयालममरक्कर : ऐरेबिकदालिंते सिंघम (Marakkar: Arabikadalinte Simham)[2]
निर्देशक प्रियदर्शन
पटकथा
  • प्रियदर्शन
  • अनी सासी
कहानी प्रियदर्शन
निर्माता एंटनी पेरुंबवूर
अभिनेता मोहनलाल
प्रणव मोहनलाल
अर्जुन सरजा
सुनील शेट्टी
प्रभु गणेशन
मंजू वारियर
नेदुमुनी वेणु
कीर्ति सुरेश
कल्याणी प्रियदर्शन
छायाकार तिरू
संपादक एमएस अय्यप्पन नायर
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 2 दिसम्बर 2021 (2021-12-02)
लम्बाई
181 मिनट[3]
देश भारत
भाषा मलयालम
लागत ₹100 करोड़

मरक्कर : अरब सागर का शेर (अंग्रेज़ी: Marakkar: Lion of the Arabian Sea) 2021 की भारतीय मलयालम भाषा की ऐतिहासिक गाथा पर आधारित एक एक्शन फ़िल्म है। फ़िल्म के निर्देशक प्रियदर्शन हैं। फ़िल्म की कहानी 16वीं शताब्दी के कालीकट पर आधारित यह फ़िल्म ज़ामोरिन के बेड़े के एडमिरल मुहम्मद अली नामक चौथे कुंजाली मरक्कर के इर्द-गिर्द घूमती है। फ़िल्म की पटकथा प्रियदर्शन ने अनी ससी के साथ मिलकर लिखी है। फ़िल्म में मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं तथा अर्जुन सरजा, सुनील शेट्टी, प्रणव मोहनलाल, प्रभु गणेशन, मंजू वारियर, नेदुमुनी वेणु, कीर्ति सुरेश, कल्याणी प्रियदर्शन, अशोक सेलवन और सुहासिनी मणिरत्नम अन्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म में दमनकारी पुर्तगाली शासन से आतंकित होकर महान नौसेना प्रमुख कुंजाली मरक्कर चतुर्थ, यूरोपीय लोगों और उनके सहयोगियों के खिलाफ युद्ध छेड़ देता है।[4]

यह फ़िल्म 2 दिसंबर 2021 को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।[5] इसे समीक्षकों और दर्शकों से मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं और यह बॉक्स ऑफिस पर असफल रही।

1500 के आखिरी दशकों में पुर्तगाल का साम्राज्य केरल के मालाबार में कोच्चि राज्य के साथ गठबंधन करता है। यह गठबंधन कोच्चि के लंबे समय से युद्ध प्रतिद्वंद्वी रहे कोझिकोड के शक्तिशाली राज्य को उखाड़ फेंककर इस क्षेत्र को उपनिवेश बनाने के लिए किया जाता। पुर्तगाली सैन्य कमांडर अल्फोंसो डी नोरोन्हो कोच्चि के सैनिकों को अग्नेयास्त्रों का उपयोग करना सिखाता है और उन्हें फसलों और मसालों के व्यापार के बदले में तोपें प्रदान करता है। मालाबार के मूल निवासी इस नई कार्टाज़ लाइसेंस प्रणाली से नाखुश हैं जो अरबों के साथ व्यापार में बाधा डालती है। कुट्टियाली मरक्कर, एक प्रभावशाली व्यापारी, पुर्तगाली सीमा शुल्क कानूनों को दरकिनार करते हुए व्यापार करने का एक तरीका खोजता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. शशि, सिंह. "Marakkar on OTT: मोहनलाल की फिल्म 'मरक्कर' का इस दिन होगा ओटीटी प्रीमियर, हिंदी भाषी दर्शकों का भी रखा ख्याल". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
  2. "Marakkar Review: कैसी है वो फिल्म, जिसने रिलीज से पहले कमा लिए हैं 100 करोड़". आज तक. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
  3. "Marakkar Lion Of The Arabian Sea". British Board of Film Classification. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
  4. मनोज, वशिष्ठ. "Marakkar: सुनील शेट्टी और मोहनलाल अभिनीत 'मरक्कार' का प्राइम वीडियो पर इस दिन होगा डिजिटल प्रीमियर". जागरण. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.
  5. रोक्तिम, राजपाल. "Five key moments for Malayalam cinema in 2021". डेक्कन हेराल्ड. मूल से 19 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 14 जुलाई 2024.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]