मणि कौल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मणि कौल
जन्म रबिन्द्रनाथ कौल[1]
25 दिसम्बर 1944
जोधपुर, राजस्थान
मौत 6 जुलाई 2011(2011-07-06) (उम्र 66)
गुड़गांव, हरियाणा
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा फ़िल्म निर्देशक, शैक्षिक
प्रसिद्धि का कारण उसकी रोटी, दुविधा, सिद्धेशवरी

मणि कौल (२५ दिसम्बर १९४४ - ६ जुलाई २०११) कश्मीरी पंडित एवं भारतीय फ़िल्म निर्देशक थे। वे समानान्तर सिनेमा के प्रभावी निर्देशक थे।[1] उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान से स्नातक की शिक्षा पूर्ण की जहाँ वे ऋत्विक घटक के विद्यार्थी थे और बाद में वहाँ शिक्षक भी बने। उन्होंने अपने कैरियर को उसकी रोटी (१९६९) से आरम्भ किया जिससे उन्होंने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता। उन्होंने १९७४ में दुविधाके लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए नेशनल फ़िल्म पुरस्कार एवं १९८९ में सिद्धेशवरी के लिए वृत्तचित्र सिनेमा में नेशनल फ़िल्म अवार्ड जीता।[2]

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

उनका जन्म भारतीय राज्य राजस्थान के जोधपुर जिले में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ।[1][3]

फ़िल्में[संपादित करें]

  • उसकी रोटी (१९६९)
  • आषाढ़ का एक दिन (१९७१)
  • दुविधा (१९७३)
  • घासीराम कोतवाल (१९७९)
  • सतह से उठता आदमी (१९८०)[4]
  • ध्रुपद (१९८२)
  • माटी मानस (१९८४)
  • सिद्धेश्वरी (१९८९)
  • नज़र (१९८९)
  • इडियट (१९९२)
  • द क्लाउड डोर (१९९५)
  • नौकर की कमीज़ (१९९९)[5]
  • बोझ (२०००)
  • एक बेन गीन अंधेर २००२
  • ए मंकी'ज़ रेनकोट (2005)
  • सिगनेचर फ़िल्म (२००६)

पुरस्कार[संपादित करें]

राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार[संपादित करें]

  • १९७४: दुविधा के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक
  • १९८९: सिद्धेश्वरी के लिए सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र चलचित्र[6]

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार[संपादित करें]

मणि कौल ने चार बार सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के लिए फ़िल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड जीता।

  • १९७१: उसकी रोटी (१९७०)
  • १९७२: आषाढ़ का एक दिन (१९७१)
  • १९७४: दुविधा (१९७३)
  • १९९३: इडियट (१९९२)

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. डेरेक मैल्कम (१४ जुलाई २०११). "Mani Kaul obituary" [मणि कौल निवापांजली] (अंग्रेज़ी में). द गार्डियन. मूल से 24 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ दिसम्बर २०१३.
  2. "Noted filmmaker Mani Kaul dead". सीएनएन-आयबीएन. ६ जुलाई २०११. मूल से 31 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 दिसंबर 2013.
  3. "Filmmaker Mani Kaul passes away after prolonged illness" [फ़िल्म निर्माता मणि कौल लम्बी बीमारी के बाद चल बसे] (अंग्रेज़ी में). दैनिक जागरण, जागरण पोस्ट. ६ जुलाई २०११. मूल से 8 जुलाई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ दिसम्बर २०१३.
  4. Satah Se Uthata Admi at Cannes Archived 2013-12-03 at the Wayback Machine केन्नेस फ़िल्म महोत्सव
  5. Mani Kaul Filmography Archived 2012-09-13 at the Wayback Machine न्यूयॉर्क टाइम्स।
  6. Interview with Mani Kaul युनेस्को Courier, जुलाई–अगस्त १९९५