मंगोलिया का राष्ट्रगान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Монгол улсын төрийн дуулал
मोंगोल उल्सिन तोएरीन दूलल
(मंगोलिया का राष्ट्रगान)

राष्ट्रीय गान
 मंगोलिया

बोल त्सेनदीन दमदिनसुएरेन
संगीत बिलेगीन दमदिनसुएरेन व / लुवसनजम्बयिन मोएरदोर्ज
मान्यता १९५०
संगीत का नमूना
noicon
noicon

मंगोलिया के राष्ट्रगान की कृति १९५० में हुई थी। इसके बोल त्सेनदीन दमदिनसुएरेन (Tsendiin Damdinsüren) ने लिखे थे और संगीतकार बिलेगीन दमदिनसुएरेन (Bilegiin Damdinsüren) व लुवसनजम्बयिन मोएरदोर्ज (Luvsanjambyn Mördorj) थे।[1]

भूतपूर्व राष्ट्रगान[संपादित करें]

२०वीं सदी में मंगोलिया के कई राष्ट्रगान रहे थे। पहला राष्ट्रगान १९२४-१९५० काल में जारी था और उसे 'मंगोलियाई इंतरनास्योनाल' के नाम से भी जाना जाता है।[2] इसके बोल सोनोमबलशिर्यिन बुजन्नेमेच ने लिखे थे और धुन मग्सरशौय्न दुर्गरशौ की बनाई हुई थी। इसके बाद दूसरा राष्ट्रगान १९५०-१९६२ काल में और तीसरा १९६१-१९९१ काल में मान्य रहा। १९९१ में १९५० वाला तराना फिर से प्रयोग होने लगा लेकिन उसमें लेनिन, स्टालिन, सुएख़बातर और चोइबल्सन की बढ़ाई करने वाले बोल हटा दिए गए। ६ जुलाई २००६ में मंगोलियाई संसद ने राष्ट्रगान को संशोधित करके उसमें चंगेज़ ख़ान की स्मृति वाले शब्द डलवा दिए।

वर्तमान राष्ट्रगान के बोल[संपादित करें]

मंगोल भाषा लिप्यंतरण हिन्दी अनुवाद
Дархан манай тусгаар улс
Даяар Монголын ариун голомт
Далай их дээдсийн гэгээн үйлс
Дандаа энхжиж, үүрд мөнхөжнө
Хамаг дэлхийн шударга улстай
Хамтран нэгдсэн эвээ бэхжүүлж
Хатан зориг, бүхий л чадлаараа
Хайртай Монгол орноо мандуулъя
Өндөр төрийн минь сүлд ивээж
Өргөн түмний минь заяа түшиж
Үндэс язгуур, хэл соёлоо
Үрийн үрдээ өвлөн бадраая
Эрэлхэг Монголын золтой ардууд
Эрх чөлөө жаргалыг эдлэв
Жаргалын түлхүүр, хөгжлийн тулгуур
Жавхлант манай орон мандтугай

दरख़न मनई तुसगार उल्स
दयर मोंगोलीन अरउन गोलोम्त
दलई इख़ दीदसीन गेगेन उइल्स
दन्दा एंख़जिज, ऊर्द मुंख़जिनु
ख़मग देलख़िय्न शुदर्गा उल्स्तई
ख़मत्रन नेग्दसेन एवे बेख़जूल्ज
ख़तन ज़ोरिग, बुख़ी चदलारा
ख़रतई ओर्नो मंदूलया
उन्दुर तुरीन मिनि सुल्द इवेज
उर्गुन तुम्नी मिनि ज़या तुशिज
उएन्देस यज़गूर, हेल सोयोलो
उएरीन उर्दे उवलुन बद्रआया
एरेलख़ेग मोंगोलीन ज़ोलतोई अरदूद
एर्ख़ चुलू जर्गलीग एदलेव
जर्गलीन तुलख़ूर, ख़ुगजिलिन तुलगूर
जव्ख़लन्त मनई ओरोन मंदतुगई
हमारा अटल आज़ाद देश
सभी मोंगोलों की पवित्र धरोहर
पूरी दुनिया के अच्छे कर्म
सदैव स्थाई, हमेशा क़ायम
दुनिया के सभी ईमानदार देशों से
हमारे सम्बन्ध मज़बूत करो
अपनी पूरी दृढ़ता और शक्ति से
अपने प्यारे मंगोलिया का विकास करें
हमारे महान राष्ट्र का चिह्न आशीर्वाद देता है
लोगो का भाग्य सहारा देता है
हमारा वंश, संस्कृति और भाषा
(इनसे) हमेशा श्रद्धा रखें और समृद्ध करें
प्यारे मंगोलिया के उज्ज्वल लोगों
स्वतंत्रता और आनंद पाओ
ख़ुशी की चाबी, समपन्नता का स्तम्भ
हमारा महान देश ख़ुशहाल हो

मंगोलियाई शब्दों में बिन्दु-युक्त 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी जोड़[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. The CIA World Factbook 2012 Archived 2014-09-20 at the वेबैक मशीन, Central Intelligence Agency, pp. 1977, Skyhorse Publishing Inc., 2011, ISBN 9781616083328, ... 'Mongol ulsyn toriin duulal' (National Anthem of Mongolia) lyrics/music: Tsendiin Damdinsuren/ Bilegiin Damdinsuren and Luvsanjamts Murjorj ... music adopted 1950, lyrics adopted 2006; the anthem's lyrics have been altered on numerous occasions ...
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 27 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 जून 2013.