बांग्लादेश-भारत सीमा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बांग्लादेश-भारत सीमा
बांग्लादेश भारत सीमा बनने के कारण सिलीगुड़ी कॉरिडोर ही उत्तर पूर्व भारत तक पहुंचने का रास्ता है।[1]
विशेषताएँ
लंबाई4,156 कि॰मी॰ (13,635,000 फीट)
इतिहास
स्थापित17 अगस्त 1947
भारत का विभाजन
वर्तमान आकार7 मई 2015
अंतर्वेशों का लेन-देन

बांग्लादेश-भारत सीमा बांग्लादेश और भारत के बीच चलने वाली एक अंतर्राष्ट्रीय सीमा है जो बांग्लादेश के आठ विभागों और भारतीय राज्यों का सीमांकन करती है। बांग्लादेश और भारत 4,096 किलोमीटर लंबी (2,545 मील) अंतर्राष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं।[2] जो कि दुनिया की पांचवीं सबसे लंबी सीमा है।

इसमें से असम में 262 किलोमीटर (163 मील), त्रिपुरा में 856 किलोमीटर (532 मील), 318 किलोमीटर (198 मील) मिजोरम में, 443 किमी (275 मील) मेघालय में और 2,217 किमी (1,378 मील) पश्चिम बंगाल में है। मय़मनसिंह, खुलना, राजशाही, रंगपुर, सिलहट और चटगांव के बांग्लादेशी विभाग सीमा पर स्थित हैं।

मुद्दे[संपादित करें]

17 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन पर भारत और पाकिस्तान के बीच एक सीमा प्रकाशित की गई थी। यह काम सिरिल रेडक्लिफ़ ने किया था जिन पर सीमा आयोग के अध्यक्ष के रूप में धार्मिक आधार पर 8.8 करोड़ लोगों के साथ 4,50,000 वर्ग किलोमीटर (1,75,000 वर्ग मील) क्षेत्र को समान रूप से विभाजित करने का जिम्मा था। इसमें बंगाल क्षेत्र का विभाजन शामिल था। इसके परिणामस्वरूप पूर्वी बंगाल पाकिस्तान में चला गया था। जिसे बाद में 1971 में आजादी मिली। इसी सीमा को बांग्लादेश और भारत साझा करते हैं।

इस सीमा का उपयोग भारत से बांग्लादेश में पशुधन, खाद्य पदार्थ, दवाएं और नशीली दवाओं की तस्करी के लिए किया जाता है।[3] इसके अलावा, बांग्लादेश से अवैध अप्रवासी सीमा पार कर भारत में आते हैं।[4][5] इस सीमा पर भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच समय-समय पर झड़पें भी देखी गई हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद का बांग्लादेश कनेक्शन". बीबीसी हिन्दी. 14 जून 2023.
  2. "भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पार होने वाली अवैध घुसपैठ बड़ी चुनौती, असम-बंगाल सबसे ज्यादा प्रभावित". एबीपी न्यूज़. 14 नवम्बर 2022. अभिगमन तिथि 23 जून 2023.
  3. "बांग्लादेश सीमा पर मुठभेड़ जवानों पर हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में सात मवेशी तस्कर घायल". जागरण. अभिगमन तिथि 23 जून 2023.
  4. "BSF ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 8 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, अवैध तरीके से भारत में करते थे प्रवेश". आज तक. 10 फरवरी 2023. अभिगमन तिथि 23 जून 2023.
  5. "भारत की सीमा में घुसने की कोशिश करता बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार". पंजाब केसरी. अभिगमन तिथि 23 जून 2023.