बसरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बसरा
البَصرة
शहर
बसरा शहर
बसरा शहर
उपनाम: पूरब का वेनिस[1]
बसरा is located in इराक़
बसरा
बसरा
इराक के भीतर बसरा का अवस्थिति
बसरा is located in एशिया
बसरा
बसरा
बसरा (एशिया)
निर्देशांक: 30°30′N 47°49′E / 30.500°N 47.817°E / 30.500; 47.817
देश इराक
प्रशासनिकबसरा राज्यपाल
स्थापना636 ईश्वी
शासन
 • प्रणालीमेयर-काउंसिल
 • महापौरअसद अल ईदानी
क्षेत्र50-75 किमी2 (21 वर्गमील)
 • महानगर181 किमी2 (70 वर्गमील)
ऊँचाई5 मी (16 फीट)
जनसंख्या (2017)[2]
 • शहर21,50,000
 • महानगर28,50,000
समय मण्डल+3 जीएमटी
दूरभाष कोड(+964) 40
वेबसाइटhttp://www.basra.gov.iq/
बसरा

बसरा इराक का तीसरा सबसे बड़ा नगर एवं महत्वपूर्ण बंदरगाह है। यह बसरा प्रान्त की राजधानी और इराक की आर्थिक राजधानी भी है। [3] फारस की खाड़ी से 75 मील दूर तथा बगदाद से 280 मील दूर दक्षिण-पूर्वी भाग में दज़ला और फरात नदियों के मुहाने पर बसा हुआ है। स्थिति - 30 डिग्री 30मिनट उत्तरी अक्षांश तथा तथा 47 डिग्री 50 मिनट पूर्वी देशान्तर। 2012 में इसकी अनुमानित जनसंख्या 2.5 मिलियन थी।[2]

बसरा से देश की 90 प्रतिशत वस्तुओं का निर्यात किया जाता है। यहाँ से ऊन, कपास, खजूर, तेल, गोंद, गलीचे तथा जानवर निर्यात किए जाते हैं। जनसंख्या में अधिकांश अरब, यहूदी, अमरीकी, ईरानी तथा भारतीय हैं।

इतिहास[संपादित करें]

636 ईसा बाद इस शहर का सर्वप्रथम खलीफा उमर ने बसाया था। "अरेबियन नाइट्स" नामक पुस्तक में इसकी संस्कृति, कला, तथा वाणिज्य के विषय में बड़ा सुंदर वर्णन किया गया है। सन् 1868 में तुर्कों के अधिकार करने पर इस नगर की अवनति होती गई। लेकिन ब्रिटेन का अधिकार जब प्रथम विश्वयुद्ध में हुआ उस समय उन्होंने इसको एक अच्छा बंदरगाह बनाया और कुछ ही समय में यह इराक का एक महत्वपूर्ण बंदरगाह बन गया। यहाँ ज्वार के समय 26 फुट ऊपर तक पानी चढ़ता है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Sam Dagher (18 September 2007). "In the 'Venice of the East,' a history of diversity". The Christian Science Monitor. मूल से 20 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 January 2014.
  2. "Basra city Profile" (PDF). UN Joint Analysis Unit. मूल (PDF) से 26 सितम्बर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जून 2017.
  3. "Iraqi parliament recognizes Basra as economic capital". मूल से 2 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जुलाई 2019.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]