बड़ा निकोबार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(बड़ा निकोबार द्वीप से अनुप्रेषित)
बड़ा निकोबार
टोकिओंग लोंग
भूगोल
अवस्थितिबंगाल की खाड़ी
निर्देशांक6°45′N 93°50′E / 6.750°N 93.833°E / 6.750; 93.833
द्वीपसमूहनिकोबार द्वीपसमूह
चौड़ाई[convert: needs a number]
प्रशासन
जनसांख्यिकी
जनसंख्या9,440

बड़ा निकोबार (Great Nicobar), जिसे दक्षिण निकोबारी भाषा में टोकिओंग लोंग या केवल लोओंग कहा जाता है, भारत के निकोबार दमन द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह निकोबार द्वीपसमूह का दक्षिणतम द्वीप है और इसका सबसे दक्षिणी बिन्दु "इंदिरा पोइंट" कहलाता है और वह भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु भी है।[1] द्वीप का लगभग ८५% क्षेत्रफल भारत सरकार द्वारा बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र नामक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।

स्थलाकृति[संपादित करें]

द्वीप पर कई नदियाँ हैं, जिनमें आलेक्सान्ड्रा नदी, अमृत कौर नदी, डागमार नदी और गैलेथिआ नदी शामिल हैं। पूरे द्वीप पर उत्तर-से-दक्षिण की ओर ढलान होने से अधिकांश नदियाँ दक्षिणपश्चिमी दिशा में बहती हैं। द्वीप पर छोटे टीले-पहाड़ बिछे हुए हैं और एक मुख्य श्रेणी उत्तर-दक्षिण दिशा में खड़ी है जिसमें द्वीप का सबसे ऊँचा पहाड़ - ६४२ मीटर ऊँचा थुलियर पर्वत - स्थित है।[2]

वन्य प्राणी[संपादित करें]

बड़े निकोबार पर कई प्राणी हैं जो, निकोबार के सिवाय, विश्व में कहीं मिलते। इनमें निकोबारी झाड़मुर्गी (Megapodius nicobariensis), केकड़े खाने वाला निकोबारी लम्बी पूँछ बंदर (Macaca fascicularis umbrosa), खारे पानी का मगरमच्छ (Crocodylus porosus), विशाल चमड़ापीठ समुद्री कछुआ (Dermochelys coriacea), मलयई डिब्बा कछुआ (Cuora amboinensis), निकोबारी झाड़छछून्दर (Tupaia nicobarica), जालीदार अजगर (Python reticulatus) और नारियल केकड़ा (Birgus latro) शामिल हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Islands of Andaman and Nicobar Islands (India)". UN. मूल से 17 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 July 2014.
  2. Shyam Singh Shashi (2005), Encyclopaedia of Indian Tribes, Anmol Publications Pvt Ltd, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-7041-836-4, ... The main hill range runs from the north to south. Average height of the hills is 300m to 400m. The highest peak is Mount Thullier ...