सामग्री पर जाएँ

फातमा समौरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फातमा समौरा
जॉर्ज क्लूनी और मैरी-सोफी रेक के साथ समौरा
संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी फातमा समौरा (दाएं) जॉर्ज क्लूनी और सहयोगी मैरी-सोफी रेक के साथ (2008)

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
13 मई 2016[1]
पूर्वा धिकारी मार्कस कट्टनर (कार्यकारी)

राष्ट्रीयता सेनेगल
व्यवसाय

फातमा सांबा डियोफ समौरा [1](जन्म: 1962, सेनेगल) संयुक्त राष्ट्र संघ में एक राजनयिक, कार्यकारी अधिकारी तथा फीफा की महासचिव हैं। फीफा के महासचिव पद पर नियुक्त होने वाली वे प्रथम महिला हैं। इस पद के लिए इनके नाम की घोषणा 12 से 13 मई, 2016 के मध्य मैक्सिको शहर में संपन्न हुई 66वीं फीफा कांग्रेस के दौरान फीफा अध्यक्ष गिआनी इन्फैनटिनों द्वारा की गई। इस पद पर उन्होने पूर्व महासचिव जेरोम वाल्के का स्थान लिया है जिन्हें फुटबॉल संबंधित सभी गतिविधियों से 12 वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 फीफा डॉट कॉम. "Fatma Samba Diouf Samoura appointed FIFA Secretary General" [फातमा सांबा डियोफ समौरा फीफा की महासचिव नियुक्त] (अंग्रेज़ी भाषा में). फीफा. 18 नवंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 19 मई 2016.