फ़्रॅडरिक नॉमन संस्थापन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्वतन्त्रता हेतु फ़्रॅडरिक नॉमन संस्थापन
Friedrich Naumann Stiftung für die Freiheit
स्थापना 1958
संस्थापक फ़्रॅडरिक नॉमन
वैधानिक स्थिति अलाभकारी संस्थापन
उद्देश्य इस संस्थापन का काम उदारवाद के सिद्धान्तों पर आधारित होगा और यह अलाभकारी होगा।
स्थान
जालस्थल

www.freiheit.org (जर्मन)

www.en.freiheit.org (अंग्रेज़ी)

फ़्रॅडरिक नॉमन संस्थापन (जर्मन: Friedrich-Naumann-Stiftung für die Freiheit या FNF) उदारवादी राजनीति का एक जर्मन संस्थापन है जो जो मुक्त लोकतान्त्रिक दल से सम्बन्धित है। इस संस्थापन की स्थापना 1958 में जमर्न संघीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति थीओडोर हियूस ने की थी और यह वैयक्तिक स्वतन्त्रता और उदारवाद को प्रोत्साहित करता है।

यह संस्थापन प्रोटॅस्टॅण्ट धर्मशास्त्री, फ़्रॅडरिक नॉमन के सिद्धान्तों का पालन करता है। पिछली सदी के आरम्भ में, नॉमन एक अग्रणी जर्मन मुक्त विचारक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने कृतसंकल्पपूर्वक नागरिक शिक्षा का समर्थन किया। नॉमन का मानना था कि एक कार्यशील लोकतन्त्र के लिए शिक्षित और राजनैतिक दृष्टि से अवगत नागरिकों का होना आवश्यक है। उनके अनुसार, राजनैतिक भागीदारी और तत्पश्चात लोकतन्त्र के लिए नागरिक शिक्षा पूर्वाकांक्षित है। इस प्रकार, यह संस्थापन संगठित उदारवाद का एक अभिकर्ता है। यह नागरिक शिक्षा, अन्तर्राष्ट्रीय राजनीतिक संवाद, और राजनीतिक परामर्श के माध्यम से इसे बढ़ावा देता है। इस संस्थापन के यूरोप, एशिया, अमेरिका, और अफ़्रीका में बहुत से कार्यालय है। इसके जर्मनी के मुक्त लोकतान्तिक दल और लिबरल इण्टरनॅश्नल से भी निकट के सम्बन्ध हैं।

चित्र दीर्घा[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]