प्राग्जीवी इओन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

प्राग्जीवी या प्रोटेरोज़ोइक (Proterozoic Eon) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक इओन जो आज से 250 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और आज से 54.1 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ। इसके बाद दृश्यजीवी इओन (फ़ैनेरोज़ोइक, Phanerozoic) आया, जो आज तक चल रहा है। इस इओन के आरम्भिक भाग में पृथ्वी के वायुमण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत बढ़ी (शुरु में यह आज की तुलना में केवल 3% थी), जिस से ट्राइलोबाइट और मूँगे जैसे जटिल जीव पहली बार पृथ्वी पर उत्पन्न होकर पनप सके।[1]

महाकल्प[संपादित करें]

प्राग्जीवी इओन को तीन भूवैज्ञानिक महाकल्पों में विभाजित करा जाता है:

  • पुराप्राग्जीवी महाकल्प - जो पेलियोप्रोटेरोज़ोइक महाकल्प (Paleoproterozoic Era) भी कहलाता है। यह आज से 250 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और आज से 160 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ।
  • मध्यप्राग्जीवी महाकल्प - जो मीसोप्रोटेरोज़ोइक महाकल्प (Mesoproterozoic Era) भी कहलाता है। यह आज से 160 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और आज से 100 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ।
  • नूतनप्राग्जीवी महाकल्प - जो नियोप्रोटेरोज़ोइक महाकल्प (Neoproterozoic Era) भी कहलाता है। यह आज से 100 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और आज से 54.1 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Harland, B. et al., eds. (1990). A geologic timescale 1989. Cambridge: Cambridge University Press. ISBN 0-521-38361-7.