सामग्री पर जाएँ

प्रशांत किशोर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रशांत किशोर
BJP पर सवाल उठाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में किशोर

जन सुराज पार्टी के संस्थापक
पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2 अक्टूबर 2024
पूर्वा धिकारी पद स्थापित

जनता दल (यूनाइटेड) के उपाध्यक्ष
पद बहाल
16 अक्टूबर 2018  29 जनवरी 2020
पूर्वा धिकारी Uday Narayan Choudhary
उत्तरा धिकारी Lalan Singh

जन्म 1976/1977 (48–49 आयु)
सासाराम, बिहार, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल जन सुराज पार्टी (2022–वर्तमान)
जनता दल (यूनाइटेड) (2018–2020)
निवास नई दिल्ली
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
राजनीतिक रणनीतिकार
जालस्थल www.jansuraaj.org

प्रशांत किशोर,[1] (जन्म: 1977) जिन्हें आमतौर पर पीके के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार हैं।[2] उन्होंने आठ वर्षों तक एक संयुक्त राष्ट्र समर्थित सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में कार्य किया, उसके बाद भारतीय राजनीति में प्रवेश किया और राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में कार्य किया।[3][4][5]

किशोर ने कई प्रमुख भारतीय राजनीतिक दलों के लिए सफलतापूर्वक रणनीतिकार के रूप में कार्य किया है, जिनमें बीजेपी, जेडीयू, कांग्रेस, आप, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, डीएमके और टीएमसी शामिल हैं।[6][7][8]

उनका पहला प्रमुख राजनीतिक अभियान 2011 में था, जब उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद पर पुनः निर्वाचित करने में सहायता की।[9][10] हालांकि, उन्हें व्यापक पहचान तब मिली जब उन्होंने 'सिटिज़न्स फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस (CAG)' नामक एक चुनावी अभियान समूह की स्थापना की, जिसने भारतीय जनता पार्टी को भारतीय आम चुनाव, 2014 में पूर्ण बहुमत से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।[11]

व्यक्तिगत जीवन और करियर

[संपादित करें]

प्रशांत किशोर का जन्म बिहार के रोहतास ज़िले में सासाराम के पास कोनार गाँव में हुआ था। उनके पिता श्रीकांत पांडे एक डॉक्टर थे और मां सुशीला पांडे, एक गृहिणी थीं। बाद में उनका परिवार बक्सर आकर बस गया, जहां से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की।[12][13][14]

उनकी पत्नी डॉ. जहान्वी दास असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं और पेशे से चिकित्सक हैं। दोनों का एक बेटा भी है।[15][16]

राजनीति में आने से पहले, किशोर ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सहयोग से लगभग आठ वर्षों तक लोक स्वास्थ्य (पब्लिक हेल्थ) के क्षेत्र में काम किया।[3]

राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में कार्य

[संपादित करें]

किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) या गुजरात सरकार में किसी पद को स्वीकार किए बिना, वर्ष 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव और 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पूर्व-चुनावी रणनीति को लेकर एक प्रमुख राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में कार्य किया, और यह कार्य उन्होंने प्रो बोनो रूप में किया।[17]

साल 2013 में, किशोर ने रॉबिन शर्मा और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर “सिटिज़न्स फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस (CAG)” नामक एक मीडिया एवं जनसंपर्क संस्था की स्थापना की, जिसका उद्देश्य था मई 2014 के आम चुनाव के लिए अभियान तैयार करना।[18][19][20]

किशोर और उनकी टीम को नरेंद्र मोदी के लिए अभिनव विपणन और प्रचार अभियान तैयार करने का श्रेय दिया गया, जिनमें प्रमुख थे – चाय पर चर्चा कार्यक्रम,[21] 3D रैलियाँ, रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम,[11] मंथन और कई सोशल मीडिया अभियानों की संकल्पना।[22]

वर्ष 2015 में, उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन को बिहार विधान सभा चुनाव,२०१५ में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।[23]

उन्होंने 16 सितंबर 2018 को जनता दल (यूनाइटेड) में उपाध्यक्ष के रूप में प्रवेश किया।[4][24]

किशोर और अन्य CAG सदस्यों ने मिलकर I-PAC की स्थापना की और बिहार में नीतीश कुमार को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने हेतु चुनावी रणनीति गढ़ी। चुनाव जीतने के बाद, नीतीश कुमार ने किशोर को ‘‘योजना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन सलाहकार’’ नियुक्त किया, ताकि चुनाव पूर्व वादों—विशेषतः सात निश्चय योजना—को धरातल पर उतारा जा सके।[25]

साल 2016 में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने किशोर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2017 के लिए नियुक्त किया,[26] लेकिन यह चुनाव कांग्रेस और किशोर दोनों के लिए असफल रहा। भाजपा ने 300 से अधिक सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस मात्र 7 पर सिमट गई।[27]

किशोर ने देशभर की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर सफलतापूर्वक चुनाव अभियान चलाए, जिनमें शामिल हैं: कैप्टन अमरिंदर सिंह के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव, 2017,[28] वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के लिए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2019,[29] अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०२०,[30] ममता बनर्जी के लिए 2021 पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव[31] और एम. के. स्टालिन के लिए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021[32]

संन्यास

[संपादित करें]

2021 के पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस और डीएमके की जीत के बाद, किशोर ने चुनावी रणनीतिकार के रूप में कार्य से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने एनडीटीवी के साथ 2 मई 2021 को दिए साक्षात्कार में कहा – “मैं अब इस क्षेत्र में नहीं रहना चाहता। काफी कर लिया। अब जीवन में कुछ और करना चाहता हूँ। अब इस क्षेत्र से विदा लेने का समय है।”

जन सुराज

[संपादित करें]

करीब एक वर्ष बाद, 2 मई 2022 को, किशोर ने ट्विटर पर संकेत दिया कि अब वे “वास्तविक मालिकों – जनता” के पास लौटना चाहते हैं और “जन सुराज – जनता का सुशासन” की ओर कदम बढ़ाएंगे।[33]

इसके बाद उन्होंने बिहार भर में 3,000 किलोमीटर की पदयात्रा की घोषणा की,[34] जिसका उद्देश्य था राज्य के अलग-अलग इलाकों में जाकर आम जनता से संवाद स्थापित करना।

इस अभियान के तहत उन्होंने एक राजनीतिक दल के गठन का संकेत दिया, जो बिहार विधानसभा चुनाव २०२५ में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।[35]

अंततः 2 अक्टूबर 2024 को, उन्होंने “जन सुराज अभियान” को एक औपचारिक राजनीतिक दल के रूप में घोषित किया, जिसका नाम होगा – जन सुराज पार्टी[36]

  1. Gautam, Isha (22 May 2024). "Prashant Kishor Forecasts Major Shifts in Modi Projects, Predicts BJP's Advantage In 2024 Elections". [[ITV Network (India). मूल से से 16 अगस्त 2024 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 August 2024.
  2. Karthikeyan, Ragamalika (2 May 2021). "It's a win for Prashant Kishor too — but is there a 'magic touch'?". The News Minute (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 20 March 2022.
  3. 1 2 K, Sruthijith K. (7 October 2013). "Prashant Kishor: Meet the most trusted strategist in the Narendra Modi organisation". The Economic Times. अभिगमन तिथि: 20 March 2022.
  4. 1 2 "Election Guru Prashant Kishor Join's Nitish Kumar's JD(U)". Headlines Today. मूल से से 16 September 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 16 September 2018.
  5. Tewary, Amarnath (16 September 2018). "Poll strategist Prashant Kishor joins JD(U)". The Hindu (Indian English भाषा में). आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 25 September 2019.
  6. "Prashant Kishor joins Nitish Kumar's Janata Dal (United)". Livemint (अंग्रेज़ी भाषा में). 16 September 2018. अभिगमन तिथि: 10 March 2020.
  7. "Prashant Kishor becomes Advisor to Bihar CM". The Hindu (Indian English भाषा में). 22 January 2016. आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 28 January 2016.
  8. "Prashant Kishor- Is He Really A Master Poll Strategist?". 5 November 2021. मूल से से 3 अक्तूबर 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 जुलाई 2025.
  9. "'Sweet revenge': How Prashant Kishor took on mighty Modi-Shah machine & ruined BJP plans". ThePrint. 2 May 2021.
  10. "Prashant Kishor, the man who created Modi wave, is Nitish's deputy". 16 October 2018.
  11. 1 2 qz.com, Sruthijith KK. "Meet the nonprofit whose backroom work powered Modi to victory". Scroll.in (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 19 November 2015 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 October 2017.
  12. "Part of Prashant Kishor's house in Bihar demolished for road widening project". The Hindu. PTI. 13 February 2021. अभिगमन तिथि: 16 August 2024.
  13. "नहीं रहे प्रशांत किशोर के पिता, दिल्ली में हुआ निधन". Dainik Bhaskar. 2019. अभिगमन तिथि: 16 August 2024.
  14. "पिता थे कांग्रेसी, मां पॉलिटिक्स के खिलाफ और बीवी...PK की लाइफ से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?". ABP Live. 1 April 2024. अभिगमन तिथि: 16 August 2024.
  15. "लेडी डॉक्टर पर दिल हार बैठे थे PK, रचाई शादी, जानिए कौन हैं प्रशांत किशोर की पत्नी". Jansatta. 15 June 2021. अभिगमन तिथि: 24 June 2022.
  16. "बिहार से राजनीति में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर के बारे में यह बातें नहीं जानते होंगे आप". Amar Ujala. 16 September 2018. अभिगमन तिथि: 24 June 2022.
  17. K, Sruthijith K. (7 October 2013). "Prashant Kishor: Meet the most trusted strategist in the Narendra Modi organisation". The Economic Times. 10 October 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 10 October 2017.
  18. Vishnoi, Anubhuti (7 March 2019). "Ex-Modi and Nitish campaign head joins team Priyanka Gandhi". The Economic Times. आईएसएसएन 0013-0389. अभिगमन तिथि: 30 October 2023.
  19. Vadlapatla, Sribala (25 February 2020). "Former Prashant Kishor aide joins N Chandrababu Naidu's team as key strategist". The Times of India. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 30 October 2023.
  20. Venugopal, Vasudha (15 May 2014). "Narendra Modi's Citizens for Accountable Governance (CAG): Will it be disbanded or play bigger role?". Bennett, Coleman & Co. Ltd. The Economic Times. 16 September 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 September 2018.
  21. "Narendra Modi to launch 'chai pe charcha' campaign today". NDTV.com. 8 September 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 September 2018.
  22. "Prashant Kishor teaming up with Modi for 2019 general elections reeks of desperation". www.dailyo.in. 8 September 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 September 2018.
  23. "'He has temerity to offer gyan to me': Prashant Kishor slams Nitish Kumar, says he refused to lead his party". Firstpost (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2022-10-05. अभिगमन तिथि: 2025-04-12.
  24. "Prashant Kishor is JD(U) vice-president". The Hindu. 17 October 2018. अभिगमन तिथि: 21 August 2024.
  25. Anuja (22 January 2016). "Prashant Kishor appointed Nitish Kumar's advisor". Live Mint. अभिगमन तिथि: 1 October 2018.
  26. "Uttar Pradesh elections: For third time this year, Congress seeks list of likely candidates". The Indian Express (अंग्रेज़ी भाषा में). 2016-12-07. अभिगमन तिथि: 2025-04-12.
  27. "Prashant Kishor: Master strategist who sank the Congress ship in Uttar Pradesh – Firstpost". www.firstpost.com. 14 March 2017. 30 April 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 May 2017.
  28. "How Captain Amarinder Singh Won Punjab: Here's the Inside Story". The Quint (अंग्रेज़ी भाषा में). 30 March 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 29 March 2017.
  29. Nitin B. (24 March 2019). "Inside I-PAC's war room for Jagan Mohan Reddy's Chief Ministerial campaign". The News Minute. अभिगमन तिथि: 18 July 2019.
  30. Jeelani, Gulam (12 February 2020). "How AK-62 fired on all cylinders". India Today (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 14 February 2020.
  31. PTI (22 February 2020). "'Adviser' Prashant Kishor has altered political discourse of Mamata's TMC". Business Standard (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 22 February 2020.
  32. PTI (3 February 2020). "DMK teams up with Prashant Kishor's I-PAC for 2021 Tamil Nadu polls". India Today (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 7 February 2020.
  33. Hebbar, Nistula (2 May 2022). "Prashant Kishor announces plans for political outfit, says 'beginning from Bihar'". The Hindu. आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 2 May 2022.
  34. Tripathi, Piyush (5 May 2022). "Prashant Kishor announces 3,000-km Padyatra from Bapu's 'Karmbhumi'". The Times of India (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 24 June 2022.
  35. Shandilya, Shivam (4 December 2023). "Bihar Assembly Polls: Prashant Kishor's Jan Suraaj To Contest On All 243 Seats In 2025". Dainik Jagran. अभिगमन तिथि: 28 February 2024.
  36. Tewary, Amarnath (5 September 2024). "Prashant Kishor's upcoming Jan Suraaj party may contest bypolls in Bihar". The Hindu. आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 3 October 2024.

प्रशांत किशोर ने मधेपुरा मे करीबी सौरव कश्यप को बनाया

[संपादित करें]