पोल पॉट

पोल पॉट | |
|---|---|
| कम्पूचिया की साम्यवादी पार्टी के महसचिव | |
| कार्यकाल १९६३ – १९८१ | |
| पूर्वाधिकारी | ताओ समाउथ |
| उत्तराधिकारी | कोई नही (पार्टी समाप्त) |
| लोकतांत्रिक कम्पूचिया के प्रधान मंत्री | |
| कार्यकाल 13 मई 1976 – 7 जनवरी 1979 | |
| पूर्वाधिकारी | खिऊ सम्फान |
| उत्तराधिकारी | पेन सोवन |
| व्यक्तिगत जानकारी | |
| जन्म | 19 मई 1928[1][2][3][4][5] |
| मृत्यु | 15 अप्रैल 1998 (उम्र 69 वर्ष) |
| दल | कम्पूचिया की साम्यवादी पार्टी खमेर रूज |
| पत्नी | १) खिऊ पोन्नारी (तलाक) २) मी सोन |
सलोथ सार (१९ मई, १९२८[2][3][4][5][6]–१५ अप्रैल, १९९८), जिन्हें अधिकतर लोग पोल पॉट के नाम से जानते हैं, (खमेर भाषा: ប៉ុល ពត), खमेर रूज नामक कम्बोडियाई साम्यवादी आंदोलन के नेता और १९७६–१९७९ के मध्य लोकतांत्रिक कम्पूचिया के प्रधानमंत्री थे। कंबोडिया के नेता के रूप में उनके देश को शुद्ध करने के प्रयास के परिणामस्वरूप अनुमानत: १७ से २५ लाख लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था।
पोल पॉट १९७५ के मध्य में कंबोडिया के नेता बने।[2] अपने सत्ताकाल के दौरान, पोल पॉट ने एक ”शून्य वर्ष” में "सभ्यता पुनरुत्थान" के उद्देश्य से कृषि सामूहीकरण का एक संस्करण लागू किया, जिसके अंतर्गत शहरी निवासियों को ग्रामीण इलाकों में स्थानांतरित कर उन्हें सामूहिक खेतों और बेगार परियोजनाओं में काम करने के लिए बाध्य किया गया। इस दास श्रम, कुपोषण, खराब चिकित्सा सेवायों के संयुक्त प्रभाव और मृत्युदंड के चलते कम्बोडिया की लगभग २१% जनसंख्या काल का ग्रास बन गयी।[7]
१९७९ में कंबोडिया-वियतनाम युद्ध के दौरान जब पड़ोसी वियतनाम ने कंबोडिया पर आक्रमण किया तो पोल पॉट दक्षिण पश्चिम कंबोडिया के जंगलों में भाग गए और खमेर रूज सरकार का पतन हो गया।[8] १९७९ से १९९७ के दौरान पोल पॉट अपने पुराने खमेर रूज के बचे हुए सहयोगियों के साथ अपनी गतिविधियों को कंबोडिया और थाईलैंड, के सीमा क्षेत्र से संचालित करते रहे और जहां, वे पुन: सत्तासीन हो गये साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने उनकी सरकार को कंबोडिया की सच्ची सरकार के रूप में मान्यता भी प्रदान की।
१९९८ में खमेर रूज के एक गुट टा मॉक द्वारा नज़रबंदी के दौरान पोल पॉट की मृत्यु हो गयी। यह अफवाह की उन्हें जहर देकर मारा गया था आज तक गर्म है।[9]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Brother Number One, David Chandler, Silkworm Book, 1992 p.7
- 1 2 3 Kiernan, Ben. The Pol Pot Regime: Race, Power, and Genocide in Cambodia under the Khmer Rouge, 1975–79. New Haven, CT: Yale University Press, 1996.
- 1 2 "Biography of Pol Pot". Asiasource.org. मूल से से 31 मई 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 फरवरी 2009.
- 1 2 John Pilger (July, 1998). "America's long affair with Pol Pot". Harper's Magazine. ??: 15–17.
{{cite journal}}: Check date values in:|year=(help)CS1 maint: year (link) - 1 2 "Pol Pot Biography". Notablebiographies.com. मूल से से 4 जनवरी 2011 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 फरवरी 2009.
- ↑ Brother Number One, David Chandler, Silkworm Book, 1992 p.6
- ↑ "The Cambodian Genocide Program". Genocide Studies Program. Yale University. 1994–2008. मूल से से 21 मई 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 मई 2008.
{{cite web}}: CS1 maint: date format (link) - ↑ "Time necropsy". Time.com. अगस्त 23, 1999. 3 फ़रवरी 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 फरवरी 2009.
- ↑ Horn, Robert (25 मार्च 2002). "Putting a Permanent Lid on Pol Pot". Time Magazine. 31 मई 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 सितंबर 2008.