सामग्री पर जाएँ

पोक्किरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पोक्किरी (तमिल: போக்கிரி ) प्रभु देवा द्वारा निर्देशित 2007 की भारतीय तमिल भाषा की एक्शन फिल्म है। यह महेश बाबू अभिनीत 2006 की तेलुगु फिल्म पोकिरी की तमिल रीमेक है। फिल्म में विजय और असिन के साथ प्रकाश राज, नास्सर, मुकेश तिवारी, वाडिवेलु, श्रीमान और नेपोलियन सहायक भूमिका निभा रहे हैं। नीरव शाह ने छायांकन संभाला जबकि कोला भास्कर फिल्म के संपादक हैं। फिल्मांकन भारत और ऑस्ट्रेलिया में हुआ।

इस फ़िल्म को 12 जनवरी 2007 को सिनेमाघरों में जारी किया गया था। विजय के प्रदर्शन, एक्शन दृश्यों और संगीत की प्रशंसा के साथ इसे आम तौर पर सकारात्मक समीक्षा मिली। यह व्यावसायिक रूप से सफल रही और तमिलनाडु के टिकट खिड़कियों पर 200 से अधिक दिनों तक चली। छह साल बाद, इसे हिन्दी में वांटेड बागी नाम से डब किया गया।

निर्माण

[संपादित करें]

इस फ़िल्म का प्रमोचन 6 जुलाई 2006 को हुआ था।[1] असिन को शिवकाशी (2005) के बाद दूसरी बार विजय के साथ जोड़ी बनाते हुए चुना गया।[2] फ़िल्म का पहला दृश्य मुख्य जोड़ी असिन और विजय के साथ एक लिफ्ट में शूट किया गया था। इसे विशेष रूप से फिल्म के लिए डिजाइन किया गया था। मुख्य फिल्मांकन नवंबर के अंत में पूरा हो चुका था। [3]

यह फ़िल्म 12 जनवरी 2007 को पोंगल त्यौहार पर अजित की आलवार और विशाल की थामिरभरानी के साथ जारी हुई थी। फ़िल्म ने तमिलनाडु में शुरुआती सप्ताह में 142 स्क्रीनों से ₹6.1 करोड़ की कमाई की।[4] 2019 में, विजय के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म को सीमित रूप से पुनः रिलीज़ किया गया था।

फ़िल्म के वितरण अधिकार लगभग ₹12 करोड़ या ₹15 करोड़ में बेचे गए। सैटेलाइट अधिकार सन टीवी द्वारा खरीदे गए थे।[5] अयनगारन इंटरनेशनल ने 2008 में फिल्म की डीवीडी जारी की। यह फ़िल्म 21 जून 2009 को यूनाइटेड किंगडम में ब्लू-रे पे भी रिलीज़ हुई।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Events – 'Pokiri' Movie Launch". IndiaGlitz. 15 जून 2006. Archived from the original on 13 सितंबर 2010. Retrieved 22 नवंबर 2011. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  2. "Asin in 'Pokiri' remake!". सिफ़ी. 21 जनवरी 2006. Archived from the original on 2 फ़रवरी 2013. Retrieved 22 जनवरी 2011.
  3. "Tamil movies : Vijay's Pokkiri sold at record price!". Behindwoods.com. 6 जुलाई 2006. Archived from the original on 30 अगस्त 2010. Retrieved 22 नवंबर 2011. {{cite web}}: Check date values in: |access-date= (help)
  4. "Pokkiri Tamilnadu collection". Behindwoods. Archived from the original on 4 जनवरी 2012. Retrieved 11 फ़रवरी 2012.
  5. "KNOW WHO OWNS THE SATELLITE RIGHTS OF VIJAY FILMS SINCE 2000?". Behindwoods. 7 मार्च 2018. Archived from the original on 23 सितंबर 2019. Retrieved 18 अप्रैल 2022.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]