सामग्री पर जाएँ

पेर्म क्राय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रूस के नक़्शे में पेर्म क्राय की स्थिति (लाल रंग में)

पेर्म क्राय (रूसी: Пе́рмский край) रूस में स्थित एक 'क्राय' का दर्जा रखने वाला संघीय खंड है। यह पूर्वी यूरोप के मैदानी इलाक़े में यूराल पहाड़ों की पश्चिमी ढलानों पर स्थित है। इसका ९९.८% क्षेत्र यूरोप में और केवल ०.२% क्षेत्र एशिया के महाद्वीप में पड़ता है। सन् २०१० में की गई एक जनगणना के अनुसार इसकी आबादी २६,३५,२७६ थी। इस क्राय का क्षेत्रफल १,६०,६०० वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी पेर्म शहर है।[1]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Robert A. Saunders, Vlad Strukov. "Historical dictionary of the Russian Federation". Scarecrow Press, 2010. ISBN 9780810854758. 2 अक्तूबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 जनवरी 2012.