पाखी हेगड़े
| पाखी हेगड़े | |
|---|---|
|
Hegde at Smt Netaji film launch, 2012 | |
| जन्म |
7 जून 1985[1] मुम्बई, महाराष्ट्रा, भारत |
| पेशा | अभीनेत्री |
| कार्यकाल | 2004–present |
| प्रसिद्धि का कारण | भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभीनेत्री |
| बच्चे | 2 |
पाखी का जन्म ५ मार्च १९८५ को मुम्बई में हुआ था। पाखी ने अपने सफर की शुरुआत दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक "मैं बनूँगी मिस इंडिया" से की[2]।
प्रारम्भीक जीवन
[संपादित करें]पाखी शादीशुदा हैं और उनका अपने पति से तलाक हो चुका है और वे दो बच्चों की माँ हैं। अपने दो बच्चो के साथ पाखी मुंबई में रहती हैं। हेगड़े हव्यक ब्राह्मण जाति से संबंध रखती हैं।
कैरियर
[संपादित करें]पाखी भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी के साथ भी कई फिल्में कर चुकी हैं[3] और पवन सिंह के साथ भी उनकी जोड़ी पसन्द की गई[4][5]।लेकिन सबसे हिट जोड़ी उनकी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ बनी जिसे लोगों ने खूब सराहा। पाखी की चर्चित मराठी फिल्म थी सत ना गत जिसमें उन्होंने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ महेश मांजरेकर और सयाजी शिंदे भी थे[6]। पाखी ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में बिग बी के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म में वे उनकी बहू की भूमिका में थीं[7]।
पाखी ने भोजपुरी फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों में भी काम किया है। दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ कई कई सुपरहिट फिल्मे भोजपुरी सिनेमा को दे चुकी पाखी हेगड़े अब एक नयी पारी की शुरुआत की हैं। पाखी अब फिल्म निर्माण और फायनेंस के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं। दिवाली के शुभ अवसर पर मुंबई में पाखी हेगड़े ने फिल्म एंड फिनान्स कंपनी की शुरुवात कर दी। पाखी की नाम पीआरके इन्वेस्टमेंट है। पाखी हेगड़े के फिल्म निर्माण और फिल्मों में फायनेंस करने से भोजपुरी फिल्मों के निर्माण को और मजबूती मिलेगी। फिल्म निर्माण के साथ ही पाखी रियल ईस्टेट का भी काम शुरू कर रही है। वो भोजपुरी के साथ साथ हिन्दी फिल्मों के निर्माण में भी अपनी भागीदारी निभायेंगी। पाखी हेगड़े कहती है कि उन्होंने कई भाषाओँ में काम किया है लेकिन उन्हें मुक्कमल पहचान सिर्फ भोजपुरी से ही मिली। इसीलिए वो चाहती है कि भोजपुरी में भी बड़ी बजट की फिल्मे बने। हालांकि अब तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि क्या पाखी प्रोड्यूसर बनने का बाद भी फिल्मो में एक्टिंग करना जारी रखेंगी या नहीं ? वैसे एक ज़माना था जब पाखी बॉक्स ऑफिस पर राज करती थी लेकिन आज कल वो भोजपुरी फिल्मो में बेहद कम नज़र आती है।
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Pakkhi Hegde celebrates birthday with friends and family, pens heartfelt note - Pic Inside - Times of India". The Times of India.
- ↑ "No time for love: Pakhi Hegde". The Times of India. 2017-01-12. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2024-02-03.
- ↑ "Pakhi, Rani and Rinku in Ganga Jamna Saraswati". The Times of India. 2017-01-10. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2024-02-03.
- ↑ "Rikshawala I Love You breaks all box office record". The Times of India. 2017-01-10. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2024-02-03.
- ↑ "Pawan Singh and Pakhi Hegde in Pyar Mohabbat Zindabaad". The Times of India. 2017-01-10. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2024-02-03.
- ↑ "Sat Na GatUA". The Times of India. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2024-02-03.
- ↑ "Bhojpuri films needs encouragement: Amitabh Bachchan". web.archive.org. 2013-12-05. मूल से से 5 दिसंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2024-02-03.