पंचायत (टीवी सीरीज)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंचायत
शैलीहास्य नाटक
लेखकचंदन कुमार
निर्देशकदीपक कुमार मिश्रा
अभिनीत
द्वारा संगीतअनुराग सैकिया
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिंदी
सीजन कि संख्या2
एपिसोड कि संख्या16
उत्पादन
कार्यकारी निर्मातासमीर सक्सेना
छायांकनअमिताभ सिंह
संपादकअमित कुलकर्णी
प्रसारण अवधि20–45 मिनट
निर्माता कंपनीद वायरल फेवर
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कप्राइम वीडियो
प्रकाशित3 अप्रैल 2020 (2020-04-03) –
वर्तमान

पंचायत एक भारतीय हिंदी भाषा की हास्य नाटक वेबसीरीज है, जिसे द वायरल फीवर ने बनाया है। यह प्राइम वीडियो पर प्रसारित होता है। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, संविका, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार, अशोक पाठक, फैसल मलिक और सुनीता राजवार शामिल हैं। इसके निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा हैं। यह कहानी इंजीनियरिंग किये हुए लड़के की है जो बेहतर नौकरी की तलाश में ग्राम पंचायत का सचिव बनकर उत्तर प्रदेश के फुलेरा गाँव में जाता है।

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोदिया गांव में स्थित एक वास्तविक पंचायत कार्यालय है वहाँ इस सीरीज की शूटिंग की गई थी। सीहोर जिला भोपाल से लगभग 40 किलोमीटर दूर है। तथा महोदिया सीहोर जिली मुख्यालय से 10 किमी. दूर स्थित है। इसका म्यूजिक और ट्रैक अनुराग सैकिया द्वारा रचित है तथा छायांकन और संपादन क्रमशः अमिताभ सिंह और अमित कुलकर्णी द्वारा किया गया था।

पंचायत का प्रीमियर 3 अप्रैल 2020 को प्राइम वीडियो पर प्रसारित किया गया था।[1] इस सीरीज को समीक्षकों से ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके अलावा अभिनेताओं के प्रदर्शन, पटकथा, निर्देशन और प्रमुख तकनीकी पहलुओं की प्रशंसा की गई, तथा टीवीएफ की भी सराहना की गई, पिछली परियोजनाओं की तुलना में इसके निर्माता द्वारा एक ग्रामीण गांव का सेट तैयार किया गया, जो ज्यादातर शहरी वातावरण पर आधारित है।[2] फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स के उद्घाटन समारोह में, इस वेब सीरीज़ ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को छोड़कर सर्वाधिक पुरस्कार जीते। इसके अलावा लेखक चंदन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी, पटकथा और संवाद के लिए भी नामांकित किया गया था, हालांकि चयन नहीं हुआ।[3]

इसका दूसरा सीज़न 20 मई 2022 को रिलीज़ होने वाला था। लेकिन, सभी एपिसोड वास्तविक रिलीज़ की तारीख से दो दिन पहले रिलीज़ किए गए थे।[4] इस सीज़न में अभिषेक त्रिपाठी सम्मिलित प्रवेश परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ गांव की राजनीति और घटनाक्रम में ज्यादा रूचि लेते दिखाई दे रहे हैं।

सीरीज़ के सीज़न 3 के लिए शूटिंग किया जा रहा है।[5] [6] [7]

परिसर[संपादित करें]

पात्र और चरित्र[संपादित करें]

प्रकरण[संपादित करें]

निर्माण[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Watch the Trailer for TVF's Panchayat, Out in April on Prime Video". NDTV Gadgets 360 (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-04-08.
  2. Maheshwari, Aayushi (2020-04-05). "Panchayat : TVF presents new series starring Jitendra Kumar aka Jeetu Bhaiya on Amazon Prime Video 2020". Headlines of Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-04-08.
  3. "TVF's Panchayat shines at the Flyx Filmfare OTT Awards 2020 - Times of India". द टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-26.
  4. "Watch the Trailer for TVF's Panchayat, Out in April on Prime Video". NDTV Gadgets 360 (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-04-08.
  5. "Season 3 of Panchayat is confirmed — Here's everything you want to know". GQ India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-07-21.
  6. "Panchayat director Deepak Kumar Mishra confirms season 3, talks about the death scene: 'We needed something drastic'". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2022-05-31. अभिगमन तिथि 2022-07-21.
  7. "Panchayat Season 3 Confirmed By Jitendra Kumar? Crucial Details Inside". News18 (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-07-21.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]