नैना पीक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नैना पीक
चीना पीक
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई2,611 मी॰ (8,566 फीट) [1]
निर्देशांक29°24′N 79°26′E / 29.40°N 79.44°E / 29.40; 79.44निर्देशांक: 29°24′N 79°26′E / 29.40°N 79.44°E / 29.40; 79.44
भूगोल
स्थाननैनीताल, उत्तराखण्ड, भारत
मातृ श्रेणीमध्य हिमालय

नैना चोटी या चीना चोटी [2]भारतीय राज्य उत्तराखण्ड के पर्यटन स्थल और प्रमुख नगर नैनीताल के समीप एक 2,600+ मीटर ऊँची पर्वत चोटी है। नैना पीक के नाम से मशहूर यह पर्वत चोटी यहाँ का एक प्रमुख पर्यटन आकर्षण है। साफ़ मौसम में यहाँ से हिमालय की कई हिमाच्छादित चोटियों का नज़ारा किया जा सकता है और नैनीताल शहर का विहंगावलोकन किया जा सकता है।[3][4] चोटी तक पहुँचने के लिए पैदल यात्रा की जा सकती है अथवा घोड़े पर चढ़कर जाया जा सकता है। यह रास्ता बुरांस, देवदार और साइप्रस के घने वनों के बीच से होकर जाता है।[1]

यहां पैदल पहुंचने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है। जाते समय अपने साथ पानी की बोतल अवश्य रखें क्योंकि पूरे रास्ते में कहीं भी पानी नहीं मिलता है जबकि ऊपर पहुंचने पर एक छोटी सी दुकान मिल जाएगी जहां पर पानी की बोतल और मैगी इत्यादि मिल जाती है।

भूगोल[संपादित करें]

यह पर्वत चोटी भौगोलिक रूप से मध्य हिमालय का हिस्सा है और नैनीताल से लगभग पाँच-छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। चोटी की भौगोलिक अवस्थिति 29.40 उत्तर अक्षांश और 79.44 पूर्व देशांतर पर है और यह 2,600+ मीटर[नोट 1] है।

नोट[संपादित करें]

  1. इस चोटी की ऊंचाई अलग-अलग स्रोतों में, 2610 मीटर[3], 2611 मीटर[1] से लेकर 2640 मीटर[4] तक बताई जाती है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. M.S. Kohli (2002). Mountains of India: Tourism, Adventure and Pilgrimage. Indus Publishing. पपृ॰ 144–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7387-135-1.
  2. "Naina Peak Nainital (Entry Fee, Timings, Images & Location) - Nainital Tourism 2023". nainitaltourism.org.in. अभिगमन तिथि 2023-12-28.
  3. S. C. Bhatt (2006). Land and People of Indian States and Union Territories: In 36 Volumes. Uttaranchal. Gyan Publishing House. पपृ॰ 241–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-7835-383-8.
  4. Victor De (2011). Airline Cabin Crew: A Career Manual. McGraw-Hill Education (India) Pvt Limited. पपृ॰ 377–. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-07-014489-7.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  • नैना पीक, ई-उत्तरांचल.कॉम पर (अंग्रेज़ी में)