नेहा मेहता

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेहा मेहता

नेहा मेहता 2013 के पुरस्कार समारोह के दौरान
जन्म 9 जून, 1978 ई०
पाटन, गुजरात, भारत
आवास मुंबई
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2001 – वर्तमान
जीवनसाथी नीरज मस्करा (विवाह-2014ई०)

नेहा मेहता भारतीय अभिनेत्री हैं। यह मुख्यतः तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि मेहता के किरदार के लिए जानी जाती हैं।[1] इसके अलावा यह स्टार प्लस के धारावाहिक भाभी में मुख्य किरदार के लिए भी जानी जाती हैं।[2]

जीवन-परिचय[संपादित करें]

नेहा मेहता का जन्म 9 जून, 1978 ई० को गुजरात के भावनगर में हुआ था। उनके पूर्वज पाटन के निवासी थे। उनके पिता प्रसिद्ध गीतकार और कवि हैं। नेहा के घर में पहले से ही फिल्मी माहौल था। इसलिए नेहा भी एक्टिंग की दुनिया में ही करियर बनाना चाहती थीं। उन्होंने बचपन से ही नृत्य और संगीत सीखना शुरू कर दिया था। नेहा ने वडोदरा से संगीत में पोस्ट ग्रैजुएशन और इसके बाद अहमदाबाद से डायरेक्शन का कोर्स किया। 

इसके बाद उन्हें भगवती प्रोडक्शन दिल्ली के स्टार हंट-मल्टी टैलेंट शो (वर्ष 2000) के ऑडिशन में पूरे गुजरात से चुना गया था और वे मुंबई आ गयी थीं। मुंबई पहुँचने के बाद ही उन्हें थिएटर्स के ऑफर्स मिलने शुरू हो गये। इस तरह उनका एक्टिंग का सफर शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘तू ही मेरा मौसम’, ‘हृदय-त्रिपुटी’, ‘प्रतिबिंब का परछाई’, ‘मस्ती-मजे की लाइफ’ जैसे अनेक नाटकों में काम किया। इसके बाद उन्होंने हिन्दी और गुजराती के कई धारावाहिकों में काम किया। इसके अतिरिक्त नेहा ने ‘प्रेम एक पूजा’, ‘जनमो-जनम’, ‘बेटर हाफ’ जैसी गुजराती फिल्मों में भी काम किया।[3]

अभिनय[संपादित करें]

अभिनय की शुरुआत ज़ी टीवी के कार्यक्रम डॉलर बहू से शुरू की। जिसमें वह वैशाली नाम का किरदार निभा रही थीं। इसके बाद स्टार प्लस के धारावाहिक भाभी में सरोज नामक एक मुख्य किरदार निभाया। इसके बाद एक गुजराती भाषा में बनी धारावाहिक सौ दादा सासु न में अनुराधा का किरदार निभाया। सहारा के डरावनी धारावाहिक रात होने को है में यह कौशिक की भूमिका में थीं। इसके बाद देस में निकला होगा चाँद में हीर यश दीवान नकली गुनगुन की भूमिका निभाई। इसके बाद तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजलि तारक मेहता का किरदार निभाया। यह एक वास्तविक धारावाहिक वाह वाह क्या बात है में प्रस्तोता भी बनी।

धारावाहिक[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: The Heartwarming Indian Serial About Community and Comedy". अभिगमन तिथि 19 फ़रवरी 2024.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.
  3. "तारक-मेहता-का-उल्टा-चश्मा-में-नेहा-मेहता". https://m.bhaskar.com/news/GUJ-RAJ-OMC-neha-mehta-in-tarak-mehta-ka-ulta-chashma-5017466-PHO.html. 
  4. SAB TV. "Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah". मूल से 24 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-01-20.
  5. "Taarak Mehta's 500 episode celebration!". The Times of India. 18 December 2010. मूल से 17 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जुलाई 2015.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]