सामग्री पर जाएँ

नेपाली रुपया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेपाली रुपया
नेपाली रुपैयाँ
रु5 का नोट
ISO 4217
कोडNPR (संख्यात्मक: 524)
उप इकाई0.1
इकाई
इकाईरुपया
चिह्नरु
मूल्यवर्ग
उप इकाई
1100पैसा
बैंकनोट
प्रायः उपयोगितरु5, रु10, रु20, रु50, रु100, रु500, रु1000
दुर्लभतः उपयोगितरु1, रु2, रु25, रु250
सिक्के
प्रायः उपयोगितरु1, रु2
दुर्लभतः उपयोगित1 पैसा, 5 पैसे, 10 पैसे, 25 पैसे, 50 पैसे; रु5, रु10
जनसांख्यिकी
आमुख1 जनवरी 1932; 93 वर्ष पूर्व (1932-01-01)
इसकी स्थान लीनेपाली मोहर
आधिकारिक उपयोगकर्ता(एँ) नेपाल
अनाधिकारिक उपयोगकर्ता(एँ) भारत (भारत-नेपाल सीमा के शहरों में)
जारी
केंद्रीय बैंकनेपाल राष्ट्र बैंक
जालस्थलnrb.org.np
मूल्यांकन
मुद्रास्फीति3.6%
स्रोतwww.statista.com/statistics/422594/inflation-rate-in-nepal/
स्थिर विनिमय दरभारतीय रुपया
₹1 = रु1.60 (ख़रीद), रु1.6015 (बेच)

नेपाली रुपया (नेपाली: रुपैयाँ; चिह्न: रु; कोड: NPR) नेपाल की आधिकारिक मुद्रा है। वर्तमान मुद्रा का कोड है आईएसओ ४२१७ NPR और इसका सामान्यत: चिह्न रु. है। नेपाली रुपया १०० पैसों में बँटे हुए हैं। नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा इस मुद्रा के निर्गमन पर नियंत्रण रहता है। कई अन्य राष्ट्रों के मुद्रा भी रुपया कहलाते हैं। नेपाली मुद्रा का भारतीय रुपया के साथ स्थिर विनिमय है।

नेपाल में प्राचीन काल में, स्वर्ण मुद्रा या चाँदी के सिक्के चलते थे। ५० पैसे के सिक्के को मोहर बोलते थे तथा अपने मुद्रा में गुरु गोरखनाथ के नाम व पादुका अंकित करते थे। आज भी यही होता है। शाह वंशीय राजायें गुरु गोरखनाथके भक्त थे। सारे कार्य उनके अनुमति पश्चात् ही किया करते थे। उन्होनें अपने मुद्रा में श्री श्री भवानी और श्री श्री श्री गोरखनाथ लिखा था और गोरख पादुका अंकित किया था। पृथ्वीराज पोख्रेल नेपाली रुपया १९३२ से चलन में आया इसके पहले ताँबे के नेपाली मोहर चलन में थें जो दो मोहर = एक रुपया होते थें। शुरु में, नेपाली रुपया नेपाली भाषा में मोहरु कहलाता था। नेपाली रुपये का मूल्यांकन भारतीय रुपया के साथ १९३२ में १.६ नेपाली रुपया = १ के दर से स्थिर विनिमय स्थापित किया गया। [1]

बैंकनोट

[संपादित करें]

17 सितम्बर 1945 में सरकार ने 5, 10 और 100 रुपये के नोट जारी किये जिसे नेपाली में मोहरु नाम दिया गया था [2]

बिरेन्द्र बिर बिक्रम शाह के रजत जयंती के अवसर पर 25 और 250 के नोट 1997 में जारी किये गये थें।[उद्धरण चाहिए]

2007 से नेपाली रुपया बैंकनोट पेरुम पेरुरी के द्वारा उत्पादित किया जा रहा है, जो इंडोनेशिया कि राष्ट्रिय टकसाल पब्लिक कम्पनी है। [3]

हाल के NPR विनिमय दर
गूगल फाईनान्स से: AUD CAD CHF EUR GBP HKD JPY USD
याहू! फाईनान्स से: AUD CAD CHF EUR GBP HKD JPY USD
एक्सई से: AUD CAD CHF EUR GBP HKD JPY USD
ओएएनडिए से: AUD CAD CHF EUR GBP HKD JPY USD
fxtop.com से: AUD CAD CHF EUR GBP HKD JPY USD
Currency.Wiki से: AUD CAD CHF EUR GBP HKD JPY USD

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "संग्रहीत प्रति". 19 फ़रवरी 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 मार्च 2016.
  2. Linzmayer, Owen (2012). "Nepal". The Banknote Book. San Francisco, CA: www.BanknoteNews.com. मूल से से 29 अगस्त 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 जून 2012.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से से 8 मई 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 3 मार्च 2016.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

साँचा:एशिया कि मुद्रा