नाज़रिया नाज़िम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नाज़रिया नाज़िम

नाज़रिया 61वें फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स साउथ में
जन्म 20 दिसम्बर 1994 (1994-12-20) (आयु 29)
तिरुवनन्तपुरम. केरल, भारत
पेशा
  • अभिनेत्री
  • टीवी होस्ट
  • निर्माता
  • गायक
कार्यकाल 2006–वर्तमान
जीवनसाथी फ़हद फ़ासिल (वि॰ 2014)
संबंधी

नाज़रिया नाज़िम (जन्म 20 दिसंबर 1994) एक भारतीय अभिनेत्री, निर्माता और पूर्व टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं जो मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु फिल्मों के अलावा मलयालम फिल्मों में भी काम करती हैं।[1] उन्होंने क्रमशः एक फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, दो केरल राज्य फिल्म पुरस्कार और एक तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार मिला है।

एक अभिनेत्री के रूप में करियर बनाने से पहले उन्होंने मलयालम टेलीविजन चैनल एशियानेट पर एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में अपना काम शुरू किया। उन्होंने ″पलुनकु″ (2006) मे एक बाल कलाकार के रूप में और फिर 2013 की मलयालम फिल्म ″माड डैड″ में मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपनी फिल्मी जीवन कि शुरुआत की। उन्होंने नेरम (2013), राजा रानी (2013), ओम शांति ओशाना (2014), और बैंगलोर डेज़ (2014) जैसी सफल फिल्मों में अभिनय किया है।

अभिनेता फहद फ़ासिल से शादी के बाद, उन्होंने कुछ दिनो के लिये अभिनय बन्द किया है।[2] उन्होंने 2018 में अंजलि मेनन की फिल्म कूदे से वापसी की।[3]

प्रारंभिक जीवन और पृष्ठभूमि[संपादित करें]

नाज़रीया के माता पिता नज़ीमुद्दीन और बेगम बीना है। उनका एक भाई भी है जिसका नाम नवीन नाज़िम है।[4] तिरुवनंतपुरम आने से पहले उनका परिवार संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन में रहता था।[5][6] उन्होंने अपनी पढ़ाई आवर ओन इंग्लिश हाई स्कूल, अल ऐन, यूएई और क्राइस्ट नगर स्कूल और सर्वोदय विद्यालय, तिरुवनंतपुरम में की। 2013 में, उन्होंने मार इवानियोस कॉलेज, तिरुवनंतपुरम में दाखिला लिया, [7] लेकिन उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया अपने शूटिंग मे व्यस्त होने के कारण।[8]


फ़िल्मी करियर[संपादित करें]

नाज़रिया ने अपने कर्म जीवन की शुरुआत 2005 में कैराली टीवी पर पुण्यमासथिलूडे नाम के एक मुस्लिम उन्मुख टेलीविज़न क्विज़ शो में एक एंकर के रूप में की, जिसके बाद उन्होंने कई अन्य एंकरिंग भूमिकाएँ निभाईं।

इसके बाद उन्होंने 2006 में एक बाल कलाकार के रूप में ब्लेसी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म पलुनकु (2006) में अपना अभिनय जीवन शुरू किया, जिसमें उन्होंने ममूटी के बेटी की भूमिका निभाई।[5] वह एशियानेट के लोकप्रिय संगीत रियलिटी टेलीविजन शो मंच स्टार सिंगर में एंकर बन गईं।[5] मोहनलाल-अभिनीत ओरु नाल वरुम (2010) उनका अगला उद्यम था, जिसमें उन्होंने श्रीनिवासन के चरित्र की बेटी धान्या की भूमिका निभाई थी। उन्हें निविन पॉली के साथ सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट द्वारा युव्व नामक एल्बम में काम किया था, जो युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ।[5]


व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

जनवरी 2014 में, मलयालम फिल्म अभिनेता फहद फ़ासिल ने मीडिया के सामने घोषणा की कि वह नाज़रिया से शादी करने जा रहे हैं।[9] इस जोड़ी को अंजलि मेनन के बैंगलोर डेज़ (2014) के सेट पर एक-दूसरे के बारे में अधिक पता चला, जिसमें उन्होंने पति और पत्नी की भूमिकाएँ निभाईं। फहद और नाज़रिया ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने शादी की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।[10][11] 21 अगस्त 2014 को तिरुवनंतपुरम में शादी करने से पहले, इस जोड़े की सगाई फरवरी 2014 में हुई थी। [12][13]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Nazriya Fahadh Wiki, Biography, Age, Photos and Family". The PrimeTime. 4 March 2020.
  2. Gauri, Deepa. "Rise of the pan-Indian Malayalam cinema". Khaleej Times.
  3. "Nazriya Nazim on her Malayalam comeback film Koode: Was initially hesitant to act with Prithviraj as fine artist". Firstpost.
  4. കൊച്ചുകൊച്ചു സന്തോഷങ്ങള്‍ – articles,infocus_interview – Mathrubhumi Eves Archived 14 नवम्बर 2013 at the वेबैक मशीन. Mathrubhumi.com. Retrieved 3 March 2014.
  5. Shilpa Nair Anand (11 January 2013). "Little miss sunshine". The Hindu. अभिगमन तिथि 25 March 2013.
  6. "Nazriya – I am the top on Facebook from Mollywood". The Cine News. मूल से 18 November 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 July 2015.
  7. "Nazriya joins BCom at Mar Ivanios". The Times of India. 14 July 2013. अभिगमन तिथि 8 October 2013.
  8. "Nazriya is Out of College – Tamil Movie News". Indiaglitz.com. 4 September 2013. मूल से 8 September 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 October 2013.
  9. "Index of /". मूल से 19 March 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 July 2022.
  10. "Why Fahadh fell for Nazriya". Bangalore Mirror.
  11. "Wedding bells for Fahadh and Nazriya!". Sify. मूल से 12 October 2020 को पुरालेखित.
  12. sify.com is, sify.com. Retrieved 6 July 2015.
  13. "Fahad Fazil weds Nazriya". The Hindu. 21 August 2014.