नमचा बरवा
नमचा बरवा | |
---|---|
![]() पश्चिम से नमचा बरवा का दृश्य | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,782 मी॰ (25,531 फीट) विश्व में २८वाँ सबसे ऊँचा |
उदग्रता | 4,106 मी॰ (13,471 फीट) विश्व में १९वाँ |
एकाकी अवस्थिति | 708 कि॰मी॰ (2,323,000 फीट) ![]() |
निर्देशांक | 29°37′45″N 95°03′21″E / 29.62917°N 95.05583°Eनिर्देशांक: 29°37′45″N 95°03′21″E / 29.62917°N 95.05583°E |
भूगोल | |
स्थान | मेदोग ज़िला, न्यिंगची विभाग, तिब्बत (जनवादी गणतंत्र चीन) |
मातृ श्रेणी | हिमालय नमचा बरवा हिमाल |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | १९९२, चीनी-जापानी अभियान |
सरलतम मार्ग | दक्षिण-दक्षिणपश्चिमी रस्ता; पत्थर, बर्फ़ पर |
नमचा बरवा (तिब्बती: གནམས་ལྕགས་འབར་བ།, अंग्रेज़ी: Namcha Barwa) दक्षिणपूर्वी तिब्बत में हिमालय पर्वतमाला का एक पर्वत है। ७,७८२ मीटर (२५,५३१ फ़ुट) ऊँचा यह पहाड़ हिमालय के सबसे पूर्वी छोर पर स्थित है और विश्व का २८वाँ सबसे लम्बा पहाड़ है। यह हिमालय की नमचा बरवा हिमाल नामक पर्वतीय उपशृंखला का सदस्य माना जाता है। यरलुंग त्संगपो नदी (जो आगे चलकर ब्रह्मपुत्र नदी बन जाती है) इस पहाड़ तक तो पूर्व की ओर चलती है लेकिन फिर इसके इर्द-गिर्द मुड़कर दक्षिण का रुख़ करती है और भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य की तरफ़ निकल जाती है। पर्वत के आसपास इस नदी से बनने वाली तंग घाटी बहुत ही विशाल है और यरलुंग त्संगपो महान घाटी के नाम से प्रसिद्ध है। घाटी के पार ग्याला पेरी पर्वत खड़ा है।[1]
पहला आरोहण[संपादित करें]
जब १९७६ में काराकोरम पर्वतमाला का ७,७९५ मीटर लम्बा बतूरा सर पर्वत चढ़ा गया तो नमचा बरवा पृथ्वी का सबसे ऊँचा कभी न चढ़ा गया पर्वत बन गया।[2] १९९२ में एक चीनी-जापानी मिश्रित पर्वतारोही दस्ता इसपर सफलतापूर्वक चढ़ने वाला सबसे पहला अभियान बन गया। इस से पहले १९९० में एक चीनी-जापानी दस्ते ने इसे क़रीब से देखकर अध्ययन किया।[3] १९९१ में इसपर चढ़ने का प्रयास हुआ जिसमें आरोही दस्ता ७,४६० मीटर तक पहुँच गया लेकिन सदस्य हिरोशी ओनीशी की हिमप्रपात (ऐवालांच) में हुई मृत्यु से रुक गया।[4]
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ Neate, Jill (1990). High Asia: An Illustrated History of the 7,000 Metre Peaks. Seattle: Mountaineers Books. pp. 1–4;14–15. ISBN 0-89886-238-8.
- ↑ American Alpine Journal 1993, pp. 279-280.
- ↑ "Namcha Barwa" Archived 13 अगस्त 2011 at the वेबैक मशीन.. American Alpine Journal (Boulder, Colorado: American Alpine Club) 33 (65): 285. 1991. Retrieved May 19, 2011.
- ↑ Tsuneo Shigehiro. "Japan China joint expedition to Namcha Barwa 1992" Archived 26 अगस्त 2012 at WebCite. Retrieved May 19, 2011.