ध्रुव विक्रम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ध्रुव विक्रम
जन्म 23 सितम्बर 1997 (1997-09-23) (आयु 26)
चेन्नई,तमिलनाडु, भारत
पेशा अभिनेता, सिंगर, गीतकार, निर्देशक
कार्यकाल 2019–वर्तमान
माता-पिता विक्रम
संबंधी विनोद राज

ध्रुव विक्रम (जन्म 23 सितम्बर 1997) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, गीतकार और निर्देशक हैं जो तमिल फिल्मो में काम करते हैं। वह फिल्म अभिनेता विक्रम के बेटे हैं। उन्होंने अपने फिल्म करियर की शुरुआत 2019 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म आदित्य वर्मा से की और उसके बाद 2022 में अपने पिता के साथ महान फिल्म में अभिनय किया।[1][2]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

ध्रुव का जन्म 23 सितंबर 1997 को चेन्नई में अभिनेता विक्रम और उनकी पत्नी शैलजा के पुत्र के रूप में हुआ था।[3][4] उनकी बड़ी बहन अक्षिता का विवाह मनु रंजीत से हुआ है, जो राजनीतिज्ञ एम. करुणानिधि के प्रपौत्र हैं।[5] उनके दादा विनोद राज भी एक अभिनेता थे जिन्होंने कुछ तमिल फिल्मों में अभिनय किया था।[6]

करियर[संपादित करें]

ध्रुव को पहली बार मोहन राजा की एम. कुमारन सन ऑफ महालक्ष्मी (2004) में एक भूमिका निभाने के लिए चयनित किया गया था, लेकिन अंतः में ध्रुव को इसमें नही लिया गया।[7] इसके बाद पांडिराज ने पसंगा (2008) में अंबुकारासु की भूमिका निभाने के लिए उनसे संपर्क किया; हालाँकि, उस समय ध्रुव के पिता विक्रम अपने बेटे को अभिनय में आने देने के लिए उत्सुक नहीं थे और बाद में यह भूमिका किशोर डीएस के पास चली गई।[8] ध्रुव द्वारा निर्देशित "गुड नाइट चार्ली" नामक एक लघु फिल्म 2016 में यूट्यूब पर रिलीज़ हुई थी जो बाल शोषण पर आधारित थी।[9]

ध्रुव को बाला की तेलुगु फिल्म वर्मा के साथ अपनी फीचर फिल्म की शुरुआत करनी थी जो अर्जुन रेड्डी (2017) की रीमेक थी; हालांकि, निर्माता इस फिल्म के अंतिम उत्पाद से संतुष्ट नहीं थें इसलिए इस फिल्म की रिलीज रोक दी गई थी।[10][11][12] इस फिल्म को आदित्य वर्मा नाम से फिर से रिलीज़ किया गया जिसे गिरीसाया ने निर्देशत किया और इसमें धुर्व ने अपनी भूमिका जारी रखी।[13] वर्मा की 2020 में रिलीज में देरी हुई और सुगंत ने कहा कि "जहां तक ​​ध्रुव विक्रम की बात है, वह कच्चे हैं और कुछ दृश्यों में पक्का और कुछ में नौसिखिया जैसे दिख रहे है। ध्रुव ने बाद महान फिल्म में अपने पिता के साथ अभिनय किया, जो 10 फरवरी 2022 को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुई थी।[14] उन्होंने इस फिल्म के लिए "मिसिंग मी" नामक एक गीत भी लिखा और गाया। ध्रुव ने बाद में उज्जवल गुप्ता द्वारा रचित "मनसे" का संगीत वीडियो लिखा, गाया और निर्देशित किया।[15] ध्रुव को मारी सेल्वराज द्वारा निर्देशित एक अनाम फिल्म के लिए अनुबंधित किया गया है जो कबड्डी खिलाड़ी मनथी गणेशन के जीवन पर आधारित हैं।[16] उन्हें 2023 के मध्य में तमिल संगीत निर्देशक संतोष नारायणन द्वारा रचित स्वतंत्र गीत "पूमादिये" का निर्देशन करना था, जिसे 8 मई को रिलीज़ किया गया था और तमिल दर्शकों से भारी प्रतिक्रिया मिली।

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

वर्ष शीर्षक भूमिका नोट्स Ref.
2019 आदित्य वर्मा आदित्य "आदि" वर्मा
2020 वर्मा वर्मा वसुदेवन
2022 महान दादाभाई "दादा" नोरोजी

डिस्कोग्राफी[संपादित करें]

वर्ष गाने बोल एलबम गीतकार सन्दर्भ
2019 "एधारकडी" विवेक, ध्रुव विक्रम आदित्य वर्मा राधन [17]
"आदित्य वर्मा थीम" (अतिरिक्त ट्रैक) [18]
2022 मिशिंग मी विवेक, ध्रुव विक्रम महान संतोष नारायणन [19]
2022 मनसे ध्रुव विक्रम गैर-एल्बम सिंगल उज्जवल गुप्ता
2023 पूमदिये विवेक गैर-एल्बम सिंगल संतोष नारायणन

पुरस्कार[संपादित करें]

अवार्ड श्रेणी कार्य परिणाम सन्दर्भ
2020 13वां आनंद विकटन सिनेमा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ पदार्पण - पुरुष आदित्य वर्मा जीत [20]
जी सिने अवार्ड्स तमिल जीत [21]
सर्वश्रेष्ठ वी2 सिनेमाज जीत
तमिल सिनेमा पत्रकार दैनिक संघ जीत
9वां दक्षिण भारतीय अंतर्राष्ट्रीय मूवी पुरस्कार नामित [22]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Dhruv Vikram's 'Arjun Reddy' remake titled 'Adithya Varma'". The Times of India. 2019-02-20. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  2. "Adithya Varma teaser out: Dhruv Vikram tries his best to match up to Vijay Deverakonda in Arjun Reddy remake". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  3. "Ahead of Dhruv Vikram's 25th birthday, fans begin celebrations on Twitter by trending 'HBDDhruvVikram'". www.zoomtventertainment.com (अंग्रेज़ी में). 2020-09-22. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  4. "Actor Vikram hospitalised in Chennai, 'did not have heart attack' says son. Read". mint (अंग्रेज़ी में). 2022-07-08. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  5. "Mathrubhumi", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2023-04-15, अभिगमन तिथि 2023-06-01
  6. "The Hindu : Metro Plus Chennai / Cinema : V for Vikram". web.archive.org. 2011-07-13. मूल से 13 जुलाई 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  7. "Unleashed Entertainment in Tamil Cinema". web.archive.org. 2004-08-27. मूल से 27 अगस्त 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  8. "Did you know Dhruv Vikram has missed an opportunity to work in a National Award-winning film?". The Times of India. 2020-05-13. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  9. "Watch: Dhruv Vikram makes directorial debut with short film on child abuse". The News Minute (अंग्रेज़ी में). 2016-09-18. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  10. "Bala to direct Arjun Reddy remake". The New Indian Express. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  11. "Varma, Tamil remake of Arjun Reddy, to feature debutante Megha Choudhary opposite Dhruv Vikram-Entertainment News , Firstpost". Firstpost (अंग्रेज़ी में). 2018-07-07. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  12. "Why did the producers of 'Varmaa' decide to shoot the film from scratch again?". The Hindu (अंग्रेज़ी में). 2019-02-12. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  13. "Arjun Reddy Tamil remake titled Adithya Varma, new poster out". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2019-02-19. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  14. "Chiyaan Vikram and Dhruv's Mahaan to premiere on Amazon Prime Video on February 10". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  15. "Chiyaan Vikram's Son Dhruv Makes Directorial Debut With Music Video Manase". News18 (अंग्रेज़ी में). 2022-09-23. अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  16. "Mari Selvaraj: Dhruv Vikram-starrer to be a biopic of Kabaddi player Manathi Ganesan". The New Indian Express (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-01.
  17. "Dhruv Vikram debuts as a singer in Adithya Varma!". सिफ़ी. 14 August 2019. मूल से 14 August 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 August 2019.
  18. Aditya Music (23 November 2019). Adithya Varma Theme | Adithya Varma Songs | Dhruv Vikram, Banita Sandhu | Gireesaaya | Radhan. मूल से 22 January 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 November 2019 – वाया YouTube.
  19. "Watch: New track 'Missing Me' from Dhruv Vikram and Vikram's Mahaan is out". द न्यूज मिनट. 8 February 2022. मूल से 9 February 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 February 2022.
  20. "Ananda Vikatan Cinema Awards 2019". आनंद विकटन. India. मूल से 15 January 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 October 2020.
  21. "Zee Cine Awards Tamil 2020 was a grand affair!". सिफ़ी. मूल से 21 October 2020 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 October 2020.
  22. "SIIMA awards 2021 winners list: Jersey, Lucifer, Asuran, Yajamana win big". News9live. 19 September 2021. मूल से 20 September 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 September 2021.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]