सामग्री पर जाएँ

द ग्रे मैन (2022 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द ग्रे मैन
निर्देशक एंथनी रूसो
जो रूसो
पटकथा
आधारित Mark Greaney
द्वारा The Gray Man
छायाकार स्टीफ़न एफ. विंडन
संगीतकार हेनरी जैकमैन
वितरक नेटफ्लिक्स
प्रदर्शन तिथियाँ
  • जुलाई 15, 2022 (2022-07-15)
लम्बाई
129 मिनट
देश संयुक्त राज्य
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $20 करोड़
कुल कारोबार $45.4 करोड़

द ग्रे मैन (अंग्रेज़ी: The Gray Man) 2022 की अमेरिकी एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित किया गया है।[1] इसकी पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस तथा स्टीफन मैक्फीली द्वारा लिखित है।[2] यह मार्क ग्रेनी के इसी नाम के 2009 के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में रयान गोसलिंग, क्रिस इवांस, आना दे अर्मास, जेसिका हेनविक, रेगे-जीन पेज, वैगनर मौरा, जूलिया बटर, धनुष, अल्फ्रे वुडार्ड और बिली बॉब थॉर्नटन शामिल हैं।

इसका कथानक सीआईए एजेंट "सिएरा सिक्स" (गोस्लिंग) पर केंद्रित है। वह अपने वरिष्ठ अधिकारी के भ्रष्ट रहस्यों के कारण लॉयड हैनसेन (इवांस) से भाग रहा है। इस फ़िल्म का मार्च और जुलाई 2021 के दौरान लॉस एंजिल्स, पेरिस और प्राग में फिल्मांकन हुआ। $20 करोड़ के बजट के साथ, यह नेटफ्लिक्स द्वारा बनाई गई सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। इस फ़िल्म को 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में जारी किया गया।[3] जिसके बाद 22 जुलाई, 2022 को नेटफ्लिक्स पर इसकी डिजिटल रिलीज हुई।

कहानी सारांश

[संपादित करें]

2003 में, सीआईए के वरिष्ठ अधिकारी डोनाल्ड फिट्ज़रॉय फ्लोरिडा में कोर्टलैंड जेंट्री (रयान गोसलिंग) नामक एक कैदी से मिलने गए। आठ साल पहले, कोर्टलैंड अपने भाई की रक्षा के लिए अपने पिता की हत्या कर देता है। जिससे वह एक नाबालिग कैदी बन जाता है। सीआईए के सिएरा कार्यक्रम में काम करने के बदले फिट्ज़रॉय उसे उसकी स्वतंत्रता देने की पेशकश करता है।

2021 में, कोर्टलैंड को अब सिएरा सिक्स के नाम से जाना जाता है। वह बैंकॉक में साथी सीआईए एजेंट डानी मिरांडा (आना दे अर्मास) के साथ काम कर रहा है। उन्हें 'डाइनिंग कार' नामक व्यक्ति को मारना है। वह उसे गंभीर रूप से घायल करने में सफल हो जाता है। लेकिन मरने से पहले, वह खुलासा करता है कि वह सिएरा कार्यक्रम में सिएरा फोर के रूप में काम करता था। वह उसे एक एन्क्रिप्टेड ड्राइव सौंपता है जिसमें सीआईए अधिकारी डैनी कारमाइकल के भ्रष्टाचार का विवरण दिया गया है।[4]

मुख्य कलाकार

[संपादित करें]
  • रयान गोसलिंग — कोर्टलैंड जेंट्री ("सिएरा सिक्स")
  • क्रिस इवांस — लॉयड हेन्सन
  • आना दे अर्मास — डानी मिरांडा
  • जेसिका हेनविक — सुज़ैन ब्रूअर
  • रेगे-जीन पेज — कारमाइकल
  • धनुष — अविक सैन (लोन वुल्फ)
  • अल्फ्रे वुडार्ड मार्गरेट — काहिल
  • बिली बॉब थॉर्नटन — फिट्ज़रॉय

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "The Gray Man: 'द ग्रे मैन' के सीक्वल में होगी धनुष की वापसी, पुराने एक्शन अवतार में दिखेंगे सुपरस्टार". अमर उजाला. अभिगमन तिथि: 25 जून 2023.
  2. "द ग्रे मैन रिव्यू: रयान गॉसलिंग और विलेन क्रिस इवांस की जंग, धुआंधार एक्शन के बीच ये रह गई कमी". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि: 25 जून 2023.
  3. "The Gray Man: हैरतअंगेज एक्शन से भरपूर है द ग्रे मैन, धनुष के फैन्स के लिए है सरप्राइज- जानें कैसी है फिल्म". एनडीटीवी इंडिया. मूल से से 25 जून 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 जून 2023.
  4. "Detail Review: 'The Gray Man' यानी एक्शन, एक्शन और एक्शन... उसके बाद थोड़ा और एक्शन". न्यूज़ 18. 5 अगस्त 2022. मूल से से 25 जून 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]