दोबारा (2022 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दोबारा
निर्देशक अनुराग कश्यप
पटकथा निहित भावे
आधारित Mirage
द्वारा Oriol Paulo
निर्माता
अभिनेता
छायाकार सिल्वेस्टर फोंसेका
संगीतकार गोरव चटर्जी
निर्माण
कंपनियां
वितरक पेन इंडिया लिमिटेड
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 23 जून 2022 (2022-06-23) (लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल)
  • 19 अगस्त 2022 (2022-08-19)
लम्बाई
132 मिनट
देश भारत
भाषा हिंदी
लागत ₹30 करोड़[1]
कुल कारोबार अनुमानित ₹3.77 crore[2]

दोबारा (अंग्रेज़ी: Dobaaraa) जिसे 2:12 के रूप में भी दर्शाया गया है, हिंदी भाषा की साइंस फिक्शन थ्रिलर ड्रामा है जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है।[3] फ़िल्म की मुख्य भूमिका में तापसी पन्नू, पावेल गुलाटी और राहुल भट हैं।[4][5]

दोबारा 2018 की ओरिओल पाउलो द्वारा निर्देशित स्पेनिश फिल्म मिराज का आधिकारिक रीमेक है।[6] इसे लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2022 में प्रदर्शित किया गया और 19 अगस्त 2022 को थिएटरों में रिलीज़ किया गया।[7][8] फ़िल्म को समीक्षकों से आम तौर पर सकारात्मक समीक्षाएँ मिली।[9][10][11] हालाँकि फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाप हुई थी।[12]

कहानी[संपादित करें]

नब्बे के दशक में एक भयावह तूफानी रात में एक 12 वर्षीय लड़के की सड़क हादसे में मौत हो जाती है। पच्चीस साल बाद एक बार फिर उसी तरह की तूफानी रात में तापसी पन्नू खुद को एक टीवी सेट के सामने पाती है। जब वह टीवी ऑन करती है तो उसे टीवी के अंदर वही लड़का दिखता है। डरावनी बात यह है कि दूसरी तरफ लड़के को भी तापसी अपने टीवी में नजर आती है। अब तक तापसी जान जाती है कि वह लड़का मरने वाला है। वह टीवी के माध्यम से उस लड़के की जान बचाने का प्रयास करती है।

कलाकार[संपादित करें]

  • तापसी पन्नू डॉ. अंतरा अवस्थी के रूप में। अंतरा वशिष्ठ (अनय की प्रेमिका और विकास की पत्नी)
  • पावेल गुलाटी अनय आनंद के रूप में (अंतरा क प्रेमी)
  • नासर डॉ. सेतुपति के रूप में
  • राहुल भट्ट विकास अवस्थी के रूप में (अंतरा के पति)
  • अभिषेक के रूप में सुकांत गोयल
  • राजा घोष के रूप में सास्वत चटर्जी

संगीत[संपादित करें]

फिल्म का संगीत गौरव चटर्जी और शोर पुलिस ने तैयार किया है। गाने के बोल हुसैन हैदरी ने लिखे हैं।[13]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Dobaaraa (2022)- Box Office India". बॉक्स ऑफिस इंडिया. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  2. "DO BAARAA BOX OFFICE". बॉलीवुड हँगामा. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  3. "Anurag Kashyap's 'Dobaaraa' to release on August 19". द प्रिंट. 12 मई 2022. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  4. "Anurag Kashyap's 'Dobaaraa' to open London Indian Film Festival". द हिंदू. 11 मई 2022. अभिगमन तिथि 30 जून 2022.
  5. "Anurag Kashyap, Taapsee Pannu's Dobaaraa to release on August 19". इंडिया टुडे. अभिगमन तिथि 30 जून 2022.
  6. "Anurag Kashyap's Taapsee Pannu Starrer Dobaraa Is A Remake Of The Spanish Time-Travel Drama, Mirage - EXCLUSIVE". SpotboyE. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  7. "Anurag Kashyap's 'Dobaaraa' to Open London Indian Film Festival (EXCLUSIVE)". वेराईटी पत्रिका. 10 मई 2022. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  8. "Anurag Kashyap's Dobaaraa starring Taapsee Pannu to be released on August 19". बॉलीवुड हँगामा. 12 मई 2022. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  9. "Dobaaraa Twitter Review: Netizens declare Taapsee Pannu's thriller a 'fantastic mind bender'". इंडिया टुडे. अभिगमन तिथि 30 जून 2023. The Anurag Kashyap thriller has received a thumbs up from critics.
  10. "'Dobaaraa' Opens To A Disastrous Start, Not Expected To Even Cross Rs 1 Cr On Opening Day". MensXP. 19 अगस्त 2022. अभिगमन तिथि 30 जून 2023. The thriller is a remake of famous Spanish movie Mirage and has been getting good reviews from the audience, as well as the critics. Taapsee’s acting and Anurag’s direction is obviously being praised.
  11. "Dobaaraa box office Day 1: Anurag Kashyap's film sees slow start amid boycott calls". बिज़नेस टुडे. 20 अगस्त 2022. अभिगमन तिथि 30 जून 2023. Dobaaraa, though widely praised by reviewers
  12. "Dobaaraa box office collection Day 13: Taapsee Pannu's film collapses". इंडिया टुडे. 2022-09-01. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.
  13. "Dobaaraa – Original Motion Picture Soundtrack". जीओसावन. 19 अगस्त 2022. मूल से 1 नवंबर 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]