देवोरा आस्कारेल्ली

देवोरा आस्कारेल्ली १६वीं शताब्दी की एक इतालवी कवियित्री थीं, जो रोम, इटली में रहती थीं। आस्कारेल्ली अपनी लिखी पुस्तक प्रकाशित करवाने वालीं संभवतः प्रथम यहूदी महिला थीं।[1]
जीवनी
[संपादित करें]देवोरा आस्कारेल्ली के बारे में बहुत कम ही ज्ञात है, और जो कुछ ज्ञात है, उसमें भी कुछ विरोधात्मकताएँ हैं।[2] उनकी पुस्तक, L’abitacolo Degli Oranti के समर्पण से संकेत मिलता है कि वह १६वीं शताब्दी में रोम में रहती थीं और उनका विवाह योसेफ़ आस्कारेल्ली से हुआ था। माना जाता है कि आस्कारेल्ली का जन्म इतालवी व्यापारी वर्ग में हुआ था, जिसके कारण वे सुशिक्षित थीं तथा अनुवाद एवं अन्य लेखन कार्य के लिए समय समर्पित करने में सक्षम थीं।[3] आस्कारेल्ली के संबंध में किसी विवाहपूर्व नाम का उल्लेख नहीं किया गया है। कुछ लोगों ने सुझाव दिया है कि वे और उनके पति चचेरे भाई-बहन रहे होंगे, और इसलिए उन दोनों का उपनाम एक ही रहा होगा।[1] आस्कारेल्ली परिवार और रोम के कातालान नेताओं के बीच संबंध रहा करते थे।[1]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 3 Adelman, Howard. "Devorà Ascarelli". Jewish Women's Archive Encyclopedia. अभिगमन तिथि: 2016-06-03.
- ↑ Sande, Estela González de (2010-01-01). Rebeldes literarias (स्पेनी भाषा में). ArCiBel Editores. p. 11. ISBN 9788496980785.
{{cite book}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ Commire, Anne; Klezmer, Deborah (1999-01-01). Women in world history: a biographical encyclopedia (अंग्रेज़ी भाषा में). Waterford, CT: Yorkin Publications. ISBN 078763736X. ओसीएलसी 41108563.