दूचे

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दूचे
दूचे का मानक
बेनीतो मुसोलिनी
२३ मार्च १९१९ - २८ अप्रैल १९४५
आवासपालात्सो कीजी
(इतालवी: Palazzo Chigi, १९२५-१९२९)
पालात्सो वेनेत्सिया
(इतालवी: Palazzo Venetia, १९२९-१९४३)
विला तोरलोनिया
(इतालवी: Villa Torlonia, १९२५-१९४३)
नियुक्तिकर्ताफासीवाद महापालिका
पूर्वाधिकारीइटली का प्रधानमंत्री
गठन२३ मार्च १९१९
प्रथम धारकबेनीतो मुसोलिनी
अन्तिम धारकबेनीतो मुसोलिनी
समाप्ति२८ अप्रैल १९४५

दूचे (इतालवी: Duce) एक इतालवी शीर्षक है जो लातिन शब्द दूक्स (लातिन: dux) से लिया गया है, और ड्यूक का सजातीय है। १९१९ में राजनीतिक संगठन फाशी इतालियानी दी कोंबातिमेंतो (इतालवी: Fasci Italiani di Combattimento; अर्थात इतालवी लड़ाकू फासीवादी) की स्थापना के बाद से राष्ट्रीय फासीवादी दल के नेता बेनीतो मुसोलिनी की पहचान फासीवादियों ने इल दूचे (इतालवी: Il Duce, अर्थात नेता) के रूप में की थी। १९२५ में यह महामहिम बेनीतो मुसोलिनी, सरकार के प्रमुख, फासीवाद के नेता और साम्राज्य के संस्थापक (इतालवी: Sua Eccellenza Benito Mussolini, Capo del Governo, Duce del Fascismo e Fondatore dell'Impero) की तानाशाही स्थिति का संदर्भ बन गया।[1] मुसोलिनी ने मंत्रिपरिषद के अध्यक्ष के साथ यह उपाधि धारण की: यह वह संवैधानिक पद था जो उसे इटली के राजा की ओर से इटली पर शासन करने का अधिकार देता था। द्वितीय इतालवी-इथियोपियाई युद्ध में इटली की जीत के बाद १९३६ में राजा की ओर से इतालवी साम्राज्य की एक आधिकारिक कानूनी इकाई की स्थापना की मान्यता में मुसोलिनी द्वारा साम्राज्य के संस्थापक को विशेष उपयोग के लिए जोड़ा गया था। यह पद १९४३ तक मुसोलिनी के पास था, जब उन्हें राजा द्वारा पद से हटा दिया गया और "दूचे" का पद समाप्त कर दिया गया, जबकि मार्शल पिएत्रो बडोग्लियो, अदीस अबेबा के प्रथम ड्यूक को नियुक्त किया गया। .

यह पद से प्रेरित होकर अन्य फासीवादी नेताओं ने भी स्वयं के लिए शीर्षक अपनाए, जैसे कि अडॉल्फ हिटलर ने फ्यूहरर (जर्मन: Führer) अपनाया और फ़्रांसिस्को फ़्रैंको ने काउदिलो (स्पेनी: Caudillo) अपनाया। सितंबर १९४३ में मुसोलिनी ने खुद को इतालवी समाजवादी गनाराज्य के दूचे (इतालवी: Duce della Repubblica Sociale Italiana) कहा, और इतालवी समाजवादी गणराज्य के पतन और अप्रैल १९४५ में अपनी फाँसी तक इस पद पर बने रहे।[2]

शब्द का इतिहास[संपादित करें]

१८६० में इतालवी एकीकरण के दौरान ग्यूसेप जुज़प्पे गारिबाल्दि की प्रशंसा करने वाले कुछ प्रकाशनों में शीर्षक का उपयोग इसके पारंपरिक महान अर्थ के बाहर किया गया था, हालाँकि गारिबाल्दि ने स्वयं इसे आधिकारिक तौर पर नहीं लिया था।[3]

औपचारिक रूप से १९१५ में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान दूचे सूप्रीमो (इतालवी: Duce Supremo; अर्थात सर्वोच्च नेता) का विक्टर एमनुएल अधिक प्रयोग करते थे, ताकि वे स्वयं को सेना बल का मुख्य अधिकारी बता सके। १९२० में इस शब्दावली का प्रयोग स्वघोषित कारनारो के इतालवी पुनरुत्थान के तानाशाह के रूप में गाबरियल दानूनज़ियो भी करते थे, और सबसे महत्त्वपूर्ण रूप से इसका प्रयोग इतालवी फासीवादी तानाशाह बेनीतो मुसोलिनी ने करना शुरू किया। इस शब्दावली का मुसोलिनी द्वारा प्रयोग करने का सबसे पुराना अभिलेख १९१२ को फोर्ली में पाया गया है, जब उन्होंने समाचारपत्र अवंति! में मुख्य संपादक का पद मिलने की खुशी में दावत रखी थी।[4]

चुकी इल दूचे शीर्षक फासीवाद से जुड़ गया है, यह अब मुसोलिनी के संदर्भ के अलावा आम उपयोग में नहीं है। आधुनिक फासीवाद-विरोधी भावना के कारण आमतौर पर इतालवी भाषी अब नेता के लिए अन्य शब्दों का उपयोग करते हैं, जिनमें मुख्य रूप से अंग्रेजी से लिए गए ऋणशब्द भी शामिल है। दूचे शब्द अब मुसोलिनी के लिए पर्यायवाची बन गया है।

उत्तराधिकार[संपादित करें]

मुसोलिनी का इरादा था कि फासीवाद की ग्महापालिका उनके द्वारा चुने गए तीन व्यक्तियों की सूची में से एक उत्तराधिकारी का चयन करेगी, और राजा द्वारा अनुमोदन के लिए नाम प्रस्तुत करेगी। माना जाता है कि १९४० तक वे शायद अपने दामाद गालेयात्सो चियानो को इस भूमिका के लिए तैयार कर रहे थे।[5]

शीर्षक हकदार[संपादित करें]

चित्र दूचे

(जन्म-मृत्यु)

कार्यालय आरंभ कार्यालय समाप्ति कार्यकाल दल
बेनीतो मुसोलिनी

(१८८३-१९४५)

२३ मार्च १९१९ ९ नवंबर १९२१ &0000000823348800.00000026 वर्ष, 33 दिन फाशी इतालियानी दी कोंबातिमेंतो
९ नवंबर १९२१ २५ जुलाई १९४३ राष्ट्रीय फासीवादी दल
२३ सितम्बर १९४३ २८ अप्रैल १९४५† गणतंत्रवादी फासीवादी दल

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Image Description: Propaganda poster of Benito Mussolini, with caption "His Excellency Benito Mussolini, Head of Government, Leader of Fascism, and Founder of the Empire ...".
  2. Quartermaine, L. (2000). Mussolini's Last Republic: Propaganda and Politics in the Italian Social Republic. p. 21
  3. Lucy Riall, "Garibaldi, Invention of a Hero", London, 2007, Ch. 9
  4. Gallo, Max (2019-10-10). Mussolini's Italy: Twenty Years of the Fascist Era (अंग्रेज़ी में). Routledge. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-0-429-65543-2.
  5. Gunther, John (1940). Inside Europe. New York: Harper & Brothers. पपृ॰ 255, 257–258.


बाहरी संबंध[संपादित करें]

  • विक्षनरी पर दूचे की परिभाषा

साँचा:Fascismसाँचा:Prime ministers of Italy