दीपिका चिखलिया
| दीपिका चिखलिया | |
|---|---|
| जन्म |
दिप्ती चिखलियाा 29 अप्रैल 1965 भारत |
| पेशा | फ़िल्म अभिनेत्री, राजनेता |
| कार्यकाल | 1985–1995 |
| जीवनसाथी | हेमंत टोपीवाला |
दीपिका चिखलिया (जन्म २९ अप्रैल १९६५) भारतीय अभिनेत्री हैं जो रामानन्द सागर के सफल टेलीविजन धारावाहिक रामायण में सीता के अभिनय के कारण प्रसिद्ध हुई।[1][2] इसके अतिरिक्त उन्होंने विभिन्न अन्य पौराणिक कथा आधारित धारावाहिकों में अभिनय किया है। उन्होंने राज किरन के साथ फ़िल्म सन मेरी लैला (१९८३) में अभिनय करके फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया। उन्होंने रुपये दस करोड़ (१९९१), घर का चिराग (१९८९) और खुदाई (१९९४) में संजय के साथ अभिनय किया। उन्होंने एक मलयाली फ़िल्म इतिले इनियम् वरु (१९८६) में मामूट्टी के साथ अभिनय किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने कन्नड़, तमिल और बंगाली फ़िल्मों में भी काम किया। दीपिका का हेमंत टोपीवाला के साथ विवाह नवंबर 23, 1991 को हुआ था। दीपिका की दो पुत्रिया है जिनका नाम निधि टोपीवाला, जूही टोपीवाला है। उनकी भोजपुरी फ़िल्म सजनवा बैरी भइले हमार काफी हिट रही
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Jain, Sourabh (३ अप्रैल २०२०). "रामांनद सागर ने कभी सड़क पर साबुन बेची तो कभी चपरासी बने, बेटे ने कपिल के शो पर बताई कहानी". Dainik Bhaskar (हिन्दी भाषा भाषा में). 30 मार्च 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ३ अप्रैल २०२०.
{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Remember Deepika Chikhalia aka Sita from Ramanand Sagar's Ramayan, this is how she looks now" [दीपिका छिखलिया उर्फ़ रामानन्द सागर के रामायण की सीता की यादें, अब वो कैसी दिखती हैं।] (अंग्रेज़ी भाषा में). द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. २८ जून २०१६. 31 दिसंबर 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: १४ फ़रवरी २०१७.