त्रांसवाल प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(त्रांसवाल से अनुप्रेषित)
त्रांसवाल प्रान्त
भूगोल
स्थिति  दक्षिण अफ्रीका का भूतपूर्व प्रान्त
1904[1] क्षेत्रफल 288,000 कि॰मी2 (111,196 वर्ग मील)
मुख्यालय प्रीटोरिया
इतिहास
उद्गम त्रांसवाल उपनिवेश
बनाया गया ३१ मई १९१०
समाप्त कर दिया २७ अप्रैल १९९४
उत्तरार्ध ख़ाउतेन्ग, लिम्पोपो, अमपूमलांगा और पश्चिमोत्तर का पूर्वी भाग
जनसांख्यिकी
१९०४ जनसंख्या १२,६८,७१६[1]
१९९१ जनसंख्या ९४,९१,२६५[2]
राजनीति
शासन त्रांसवाल प्रान्तीय परिषद

त्रांसवाल प्रान्त (Provinsie van die Transvaal, आफ़्रीकान्स उच्चारण) या ट्रांसवाल प्रान्त (Transvaal Province, अंग्रेज़ी उच्चारण) सन् १९१० से लेकर १९९४ तक दक्षिण अफ़्रीका का एक प्रान्त था। इस प्रान्त की राजधानी प्रीटोरिया थी (जो समूचे देश की प्रशासनिक राजधानी भी थी) और सबसे बड़ा नगर जोहानेस्बर्ग था। १९९४ में अपार्थाइड की समाप्ति हुई और एक नया संविधान लागू हुआ जिसके बाद इस प्रान्त को विभाजित कर दिया गया और इसके अंश दक्षिण अफ़्रीका के कुछ पुनर्गठित प्रान्तों के भाग बन गये।[2]

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

दक्षिण अफ़्रीका में यूरोपीय प्रभाव और उपनिवेश-प्रक्रिया दक्षिण से आरम्भ हुई थी। इस घटनाक्रम में त्रांसवाल का भूभाग वाल नदी से उत्तर में था जिससे इसका नाम "त्रांसवाल" - अर्थात "वाल के पार" पड़ा।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Edgar Sanderson (2001-11-01). Great Britain in Africa: The History of Colonial Expansion. Simon Publications LLC. पृ॰ 149. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-931541-31-2. मूल से 31 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-09-10.
  2. "Census > 1991 > RSA > Variable Description > Person file > District code". Statistics South Africa - Nesstar WebView. मूल से 19 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 August 2013.