सामग्री पर जाएँ

ताजुद्दीन औलिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बाबा ताजुद्दीन

हज़रत बाबा सैय्यद ताजुद्दीन औलिया (जनवरी २७ , १८६१ – अगस्त १७, १९२५) नागपुर, महाराष्ट्र[1] प्रख्यात सूफी संत

ताजुद्दीन बाबा का इतिहास

[संपादित करें]

ताजुद्दीन बाबा का जन्म 1861 जनवरी को महाराष्ट्र राज्य में नागपुर के पास स्थित कामठी नामक एक जगह पर हुआ था। वह मेहर बाबा के पांच परफेक्ट मास्टर्स में से एक थे।

ताजुद्दीन बाबा एक असामान्य बच्चे के रूप में पैदा हुए थे। ताजुद्दीन बाबा ने भी अपने माता-पिता को बहुत ही कम आयु में खो दिया। उनके मामा अब्दुल रहमान ने उनकी देखभाल की।

कामठी के एक स्कूल में पढ़ते समय, वह आध्यात्मिक गुरु हजरत अब्दुल्ला शाह नौशाही के संपर्क में आये[2], जिन्होंने तुरंत ताजुद्दीन बाबा की आध्यात्मिक क्षमता को पहचाना। हजरत अब्दुल्ला शाह से उन्होंने कुरान पढ़ा।

बाद में 1881 के दौरान 20 साल की उम्र में, वह नागपुर सेना रेजिमेंट में एक सिपाही (सैनिक) के रूप में शामिल हो गए। मास्टर का उपहार उनके दिल में था और सेना के कामकाज में उन्हें शायद ही कोई सांत्वना मिली।

हजरत दाऊद मक्की चिश्ती, सागर(म.प्र) हजरत ताजुद्दीन बाबा के आध्यात्मिक गुरु थे।

जादा सोच विचार और पागलपणा के साथ उनकी एकाग्रता ने उन्हें अपने आस-पास की दुनिया से अनजान बना दिया और उन्होंने मस्त की तरह सागर की सड़कों पर घूमना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनके रिश्तेदारों और दोस्तों को इसके बारे में पता चला और उन्होंने उन्हें कामठी वापस बुलाया।

ताजुद्दीन बाबा की मृत्यु

[संपादित करें]

1925 तक बाबा लगभग 65 वर्ष के थे तब बाबा ने इस दुनिया को त्यागने का निर्णय लिया ।

17 अगस्त 1925[3] (हिजरी संवत 1344) को उनकी मृत्यु हुई।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Kalchuri, Bhau: Meher Prabhu: Lord Meher, Volume One, Manifestation, Inc., 1986, p. 46
  2. "tajuddin baba urs" (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2021-05-26.
  3. Mahadevan, Telliyavaram Mahadevan Ponnambalam (1960). A Seminar on Saints: Papers Presented at the Second Seminar of the Union for the Study of the Great Religions (India) (अंग्रेज़ी भाषा में). Ganesh.