सामग्री पर जाएँ

ताइचुंग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ताइचुंग
臺中市
विशेष नगरपालिका
ताइचुंग शहर
ताईचुंग स्काईलाईन, ताईचुंग रेलवे स्टेशन, ताईचुंग इंटरकांटिनेंटल बेसबॉल स्टेडियम, नान्हु पर्वत, ताइचुंग में पवनचक्की, लुस मेमोरियल चैपल, प्राकृतिक विज्ञान के राष्ट्रीय संग्रहालय
ताईचुंग स्काईलाईन, ताईचुंग रेलवे स्टेशन, ताईचुंग इंटरकांटिनेंटल बेसबॉल स्टेडियम, नान्हु पर्वत, ताइचुंग में पवनचक्की, लुस मेमोरियल चैपल, प्राकृतिक विज्ञान के राष्ट्रीय संग्रहालय
ताइचुंग का ध्वज
ध्वज
ताइचुंग
लोगो
नाम व्युत्पत्ति: Taichū (जापानी: 臺中?, Taiwan center)
उपनाम: सांस्कृतिक शहर (文化城)
Location of ताइचुंग की स्थिति
निर्देशांक: 24°09′N 120°40′E / 24.150°N 120.667°E / 24.150; 120.667
देश चीनी गणराज्य (ताइवान)
क्षेत्रमध्य ताइवान
स्थापित2010
शासन
  महापौरलिन-चिया-लुंग
क्षेत्रफल[1][2]
  विशेष नगरपालिका2214.90 किमी2 (855.18 वर्गमील)
  नगरीय492 किमी2 (190 वर्गमील)
क्षेत्र पद6 out of 22
जनसंख्या (2017)[3]
  विशेष नगरपालिका27,81,498
  पद2 out of 22
  घनत्व1,300 किमी2 (3,300 वर्गमील)
  महानगर[4]25,20,000
  महानगर घनत्व5,100 किमी2 (13,000 वर्गमील)
समय मण्डलNational Standard Time (यूटीसी+8)
डाक कोड400-439
दूरभाष कोड(0)4
ISO 3166 कोडTW-TXG
पक्षीछोटा सफ़ेद बगुला[5]
फुलक्रिसमस कालनांचो[6]
पेड़पलीमारा एलस्टनिया[7]
वेबसाइटeng.taichung.gov.tw (अंग्रेज़ी में)

ताइचुंग, आधिकारिक तौर पर ताईचुंग शहर (चीनी भाषा: 臺中市; फीनयीन: ताईझोंग शि) के नाम से जाना जाता है, यह मध्य-पश्चिमी ताइवान में स्थित एक विशेष नगरपालिका है। ताइचुंग की जनसंख्या लगभग 2.78 मिलियन है और यह आधिकारिक तौर पर जुलाई 2017 से ताइवान का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाले शहर के रूप में सुचीबद्ध है। वर्तमान शहर का गठन तब हुआ जब ताईचुंग जिले को मूल प्रांतीय ताइचुंग शहर के साथ 25 दिसंबर 2010 को विलय कर विशेष नगर पालिका बनाया गया। मध्य ताइवान में ताइचुंग बेसिन में स्थित यह शहर, जापानी शासन के दौरान एक प्रमुख आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र बन गया था। यह शहर प्राकृतिक विज्ञान के राष्ट्रीय संग्रहालय और ललित कला के राष्ट्रीय ताइवान संग्रहालय का घर है, साथ ही यहाँ ऐतिहासिक ताइचुंग पार्क, लिन फ्राइडेली गार्डन और कई मंदिरों सहित कई सांस्कृतिक स्थलों मौजुद है।

ताईचुंग शहर, मुख्य पश्चिमी तटीय मैदान के साथ ताइचुंग बेसिन में स्थित है। जो पश्चिमी तट पर उत्तरी ताइवान से लगभग दक्षिणी सिरे तक फैला हुआ है। शहर की सीमाएं चांग्आ जिले, नंतौ जिले, हुअलिएन जिले, यिलान जिले, सिंचू जिले और मियाओली जिले से मिलती हैं। ताइचुंग की जलवायु एक उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु और एक गर्म नम उप-उष्णकटिबंधीय जलवायु के बीच की है, औसतन वार्षिक तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस (73.9 डिग्री फारेनहाइट) के साथ जुलाई और अगस्त में वर्ष के उच्च तापमान रहते हैं, जबकि जनवरी और फरवरी में सबसे कम तापमान होता है। औसतन वार्षिक वर्षा केवल 1,700 मिलीमीटर (67 इंच) से ऊपर है, और औसतन आर्द्रता 80% है। पूर्व में मध्य पर्वत श्रंखला और उत्तर में मिओली पर्वतमाला द्वारा प्रदत्त सुरक्षा के कारण, ताइचुंग समुद्री तुफान से कम प्रभावित है। हालांकि, दक्षिण चीन सागर से समय-समय पर उभरते समुद्री तुफान (टायफून) से शहर को खतरा बना रहता है, क्योंकि 1986 में आये एक तुफान (टायफून वेन), ताइवान के पश्चिमी तट पर ताइचुंग तक पहुच गया था।

जनसांख्यिकी

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "《中華民國統計資訊網》縣市重要統計指標查詢系統網" (चीनी भाषा में). मूल से से 12 जून 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 June 2016.
  2. "Demographia World Urban Areas PDF (April 2016)" (PDF). Demographia. मूल से (PDF) से 17 मई 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 11 June 2016.
  3. "臺中市政府民政局 ::: 人口統計管理平台 :::". demographics.taichung.gov.tw (चीनी भाषा में). मूल से से 30 मई 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2017-07-27.
  4. "Demographia World Urban Areas PDF (April 2016)" (PDF). Demographia. मूल से (PDF) से 17 मई 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2016-06-06.
  5. "Taichung's City Bird: Little Egret". मूल से से 13 सितंबर 2006 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2006-09-29.
  6. "Taichung's City Flower: Christmas Kalanchoe". मूल से से 13 सितंबर 2006 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2006-09-29.
  7. "Taichung's City Tree: Palimara Alstonia". मूल से से 13 सितंबर 2006 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2006-09-29.