डी॰ पुरंदेश्वरी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(डी. पुरंदेश्वरी से अनुप्रेषित)
दग्गुबती पुरंदेश्वरी
దగ్గుబాటి పురంధరేశ్వరి

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
1 नवम्बर 2012
चुनाव-क्षेत्र विशाखापट्टनम

उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय राज्य मंत्री
पद बहाल
28 अक्टूबर 2012 – 1 नवम्बर 2012

मानव विकास राज्य मंत्री
पद बहाल
29 जनवरी 2006 – 28 अक्टूबर 2012

जन्म 22 अप्रैल 1959 (1959-04-22) (आयु 64)
चेन्नई, तमिलनाडु
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी दग्गुबती वेंकटेश्वरा राव
बच्चे हितेश और निवेदिता (1 पुत्र और 1 पुत्री)
निवास हैदराबाद
धर्म हिन्दू
जालस्थल http://www.daggubati.in/
As of 17 मई, 2009
Source: [1]

डी॰ पुरंदेश्वरी (दग्गुबती पुरंदेश्वरी, तेलुगु: దగ్గుబాటి పురంధరేశ్వరి जन्म 22 अप्रैल 1959) आन्ध्र प्रदेश से भारतीय राजनीतिज्ञा है। वो २००९ में हुए आमचुनाव में आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम चुनाव क्षेत्र से १५वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुईं।[1] इससे पहले वो बापतला लोक सभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती थीं। पुरंदेश्वरी 7 मार्च 2014 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई।[2] 4 जुलाई, 2023 को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें आंध्र प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया[3]

संसद सदस्य के रूप में[संपादित करें]

उन्होंने संसद में विभिन्न अहम बिलों पर चर्चाओं में भाग लिया, उदाहर्णार्थ: घरेलु हिंसा विधेयक, हिन्दू उत्तराधिकार (संशोधन) बिल आदि। एशियन एज पत्रिका ने संसद में उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें सन 2004-05 का सर्वश्रेष्ठ सांसद चुना।[4]

शुरुआती जीवन व शिक्षा[संपादित करें]

उन्होंने अपनी शिक्षा चेन्नई के प्रतिष्ठित विद्यालय सक्रेड हार्ट मैट्रिकुलेशन हाइयर सेकेंडरी स्कूल, चर्च पार्क से ग्रहण की। उन्होंने बीए की डिग्री साउथ इंडियन एड्जुकेश्नल ट्रस्ट एंड वुमेन कॉलेज, चेन्नई से हासिल की। उन्होंने रत्नशास्त्र का भी कोर्स किया है। बाद में वो हैदराबाद में जेम एंड ज्वेलरी इंस्टीट्यूट में स्थानान्तरित हो गयीं।[5]

वो पाँच भाषाएँ लिख व पढ़ सकती हैं। इनमे अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, हिन्दी और फ़्रांसिसी शामिल हैं।

पारिवारिक सम्बन्ध[संपादित करें]

वो आन्ध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन॰ टी॰ रमाराव की बेटी हैं। उन्होंने दग्गुबती वेंकटेश्वरा राव से विवाह किया है, जो केन्द्र सरकार में पूर्व मंत्री, पूर्व कैबिनेट सदस्य और आन्ध्र प्रदेश विधान सभा के वर्तमान विधायक है। वे प्रकाशम जिले की परचूर विधान सभा क्षेत्र से चुने गए। वह तेलुगु फिल्म अभिनेत्री नंदामुरी बालाकृष्णा और नंदामुरी हरिकृष्णा की बहन हैं।[4]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "देखें: किस लोकसभा सीट पर कौन जीता". आयबीएन ख़बर. १५ मई २००९. मूल से 8 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १९ मार्च २०१४.
  2. "बीजेपी में शामिल हुईं एनटीआर की बेटी डी पुरंदेश्वरी". एनडीटीवी. 7 मार्च 2014. मूल से 8 मार्च 2014 को पुरालेखित.
  3. "Daggubati Purandeswari appointed as new BJP Andhra Pradesh unit president". The Hindu (अंग्रेज़ी में). 2023-07-04. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2023-07-04.
  4. "Daggubati Purandeswari" [दग्गुबती पुरंदेश्वरी]. मूल से 8 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १९ मार्च २०१४.
  5. नादिन क्रेजबर्गर (११ जनवरी २००९). "Hinduism to me is a way of life" [मेरे लिए हिन्दू धर्म जीवन का एक मार्ग है।]. इण्डियन एक्सप्रेस. मूल से 3 मार्च 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १९ मार्च २०१४.