सामग्री पर जाएँ

डायक लोग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डायक लोग
डायकों के एक इबान या समुद्री डायक कहलाने वाले उपसमुदाय का एक युवक व युवती
विशेष निवासक्षेत्र
इण्डोनीशिया30,09,494[1]
मलेशिया28,81,509[2]
ब्रुनेई30,000[3]
भाषाएँ
डायक, इण्डोनीशियाई, मलेशियाई
धर्म
ईसाई, कहरिंगन (हिन्दू-सर्वात्मवाद मिश्रण) व इस्लाम

डायक (Dayak) या ड्याक (Dyak) और डायह (Dayuh) दक्षिणपूर्वी एशिया के बोर्नियो द्वीप के मूल निवासियों का एक जातीय समूह है। २०० से अधिक भिन्न उपभाषाओं, परम्पराओं, नियमों, क्षेत्रों व संस्कृतियों वाले उपसमुदाय इसमें शामिल हैं जो एक-दूसरे से आसानी से अलग बताये जा सकते हैं लेकिन जिनमें आपसी समानताएँ भी हैं। डायक लोग अलग-अलग डायक भाषाएँ बोलते हैं जो ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा-परिवार की एक शाखा है। १९वीं शताब्दी तक लगभग सभी डायक हिन्दू धर्मसर्वात्मवाद के मिश्रण के अनुयायी थे - इस लोक-धर्म को कहरिंगन कहते हैं। यहाँ यूरोपीय शक्तियों द्वारा उपनिवेशी क़ब्ज़ा होने के बाद बहुत से डायकों का ईसाईकरण और इस्लामीकरण हुआ है।[4]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Kewarganegaraan, Suku Bangsa, Agama dan Bahasa Sehari-hari Penduduk Indonesia Hasil Sensus Penduduk 2010. Badan Pusat Statistik. 2011. ISBN 9789790644175.
  2. "संग्रहीत प्रति" (PDF). 13 नवंबर 2013 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 18 मार्च 2016.
  3. "संग्रहीत प्रति". 16 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 18 मार्च 2016.
  4. "संग्रहीत प्रति" (PDF). मूल से (PDF) से 7 मार्च 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 मार्च 2016.