डाटा एंट्री क्लर्क

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जो लोग कंप्यूटर में डाटा (सूचना) दर्ज करते है उन्हें डाटा एंट्री क्लर्क या ऑपरेटर कहते हैं। इसके लिए वो अलग-अलग प्रकार की इनपुट डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं जिनमें कीबोर्ड, स्कैनर, बारकोड रीडर, तथा ओएमआर स्कैनर जैसी इनपुट डिवाइस का इस्तेमाल शामिल है। डाटा एंट्री क्लर्क को कुछ डाटा देख या ट्रांसलेट कर के भी कंप्यूटर में इनपुट करना पड़ता है। यदि आपकी टाइपिंग स्पीड अच्छी है और इंग्लिश का ज्ञान है तो आपको डाटा एंट्री क्लर्क की जॉब बड़ी ही आसानी से मिल सकती है।[1]

डाटा एंट्री क्लर्क

डाटा एंट्री क्लर्क कैसे बने[2][संपादित करें]

  1. डाटा एंट्री क्लर्क बनने के लिए आपको कम से कम दसवीं कक्षा पास होना जरुरी होता है। कभी-कभी ग्रेजुएशन की भी डिमांड होती है, मगर यह बात जॉब देने वाली कंपनी पर निर्भर होती है।
  2. इसमें आपको कंप्यूटर का ज्ञान होना अनिवार्य होता है। डाटा एंट्री क्लर्क की जॉब में सारा काम कंप्यूटर पर ही होता है तो आपको एमएस ऑफिस का ज्ञान होना चाहिए जिसमें आने वाले सभी सॉफ्टवेयर जैसे एमएस वर्ड, पावर पॉइंट, एक्सेल की जानकारी आपको जरुर होनी चाहिए है। इसके साथ ही आपको इंटरनेट,गूगल डॉक्, गूगल शीट तथा पीडीएफ की भी जानकारी अनिवार्य है।
  3. डाटा एंट्री क्लर्क बनने के लिए आपको भाषा पर अपनी पकड़ रखनी बहुत जरुरी है। कंप्यूटर में अधिकतर काम इंग्लिश में होने के कारण  इंग्लिश का पर्याप्त ज्ञान बहुत जरुरी हो जाता है।
  4. डाटा एंट्री क्लर्क के लिए टाइपिंग स्पीड बहुत ज्यादा आवश्यक होती है। इसके लिए आपको इंग्लिश में टाइपिंग आना अनिवार्य होता है। अगर टाइपिंग स्पीड की बात करें तो कम से कम लगभग ४० वर्ड्स पर मिनट तो होनी ही चाहिए।
  5. डाटा एंट्री क्लर्क बनने के लिए डाटा एंट्री कोर्स भी कर सकते हैं। यह  सरकारी या गैरसरकारी संस्थानों  दोनों में ही करवाया जाता है।  सरकारी संस्थानों में थोड़ी कम फीस तथा गैरसरकारी संस्थानों में कुछ ज्यादा फीस इस कोर्स के लिए देनी पड़ सकती है।
  6. ये रहे कुछ जरुरी कोर्स जिनको करने के बाद डाटा एंट्री क्लर्क आप बड़ी ही आसानी से बन सकते हैं।
  7. सर्टिफिकेट इन मॉर्डन ऑफिस
  8. सर्टिफिकेट इन डाटा एंट्री ऑपरेटर
  9. इंटरनेट टेक्नोलॉजी कोर्स
  10. सर्टिफिकेट इन ऑफिस असिस्टेंस कम कंप्यूटर ऑपरेटर
  11. डाटा एंट्री क्लर्क को डॉक्यूमेंट को स्कैन करना तथा ईमेल भेजना आना चाहिए साथ ही उसको इंटरनेट के विषय में भी जानकारी होनी चाहिए।

डाटा एंट्री क्लर्क की जिम्मेदारियां[संपादित करें]

  1. डाटा एंट्री क्लर्क की सबसे बड़ी जिम्मेदारी कीबोर्ड, डाटा रिकॉर्डर या ऑप्टिकल स्कैनर का इस्तेमाल करके कागजी प्रारूप से डाटा को कंप्यूटर फाइलों में स्थानांतरित करना होता है।
  2. डाटा एंट्री क्लर्क को बिना गलती किये बड़ी संख्या में आंकड़ों वाली स्प्रेडशीट बनाना होता है।
  3. ग्राहकों से सीधे उपलब्ध कराये गए डाटा को टाइप करना भी डाटा एंट्री क्लर्क की जिम्मेदारी होती है।
  4. मौजूदा डाटा अपडेट करना।[3]
  5. डाटा को संरक्षित करने के लिए रोज़ का रोज़ बैकअप लेना।
  6. डाटा को स्रोत दस्तावेज़ों से तुलना कर सत्यापित करना।
  7. यह सुनिश्चित करना की डाटा कंप्यूटर में दर्ज करने के बाद कागजी डाटा को व्यवस्थित तथा क्रमबद्ध किया है या नहीं, ये भी डाटा एंट्री क्लर्क का ही काम होता है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "डाटा एंट्री ऑपरेटर क्या है - What is the data entry operator in Hindi - My Big Guide" (अंग्रेज़ी में). 2017-10-30. अभिगमन तिथि 2024-02-10.
  2. Singh, Ankur (2023-05-26). "डाटा एंट्री क्या है? प्रकार एवं फ़ायदे (Data Entry in Hindi)". FutureTricks (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-02-10.
  3. Bika, Nikoletta (2015-12-11). "Data Entry Clerk job description". Recruiting Resources: How to Recruit and Hire Better (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2024-02-10.