जैनी (गायिका)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जैनी 2022 में

जैनी का वास्तविक नाम जैनी किम[मृत कड़ियाँ] है। वे एक दक्षिण कोरियाई गायिका और रैपर (रैप-गाने की एक शैली) हैं। जैनी का जन्म और पालन-पोषण दक्षिण कोरिया में हुआ था। उन्होंने अगस्त 2016 में वाईजी एंटरटेनमेंट द्वारा गठित गर्ल ग्रुप ब्लैकपिंक की सदस्य के रूप में शुरुआत की। जैनी ने नवंबर 2018 में एकल "सोलो" गीत के साथ एकल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की। यह गीत व्यावसायिक रूप से सफल रहा। दोनों गॉन डिजिटल चार्ट और बिलबोर्ड के वर्ल्ड डिजिटल सॉन्ग चार्ट में शीर्ष पर रहे। 2023 में उन्होंने एचबीओ शृंखला (सीरीज़) द आइडल में जेनी रूबी जेन के नाम से अपने अभिनय की शुरुआत की।

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

जैनी किम का जन्म शेओंगडम-डॉङ्ग, गंगनम-गु, सियोल[1] में 16 जनवरी 1996 को हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा सियोल के शेओंगडम एलिमेंटरी स्कूल में हुई। वे जब आठ साल की थीं, तब वे अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर गई थीं। वहाँ उनकी माँ ने उनसे न्यूजीलैंड रहने के बारे में पूछा जिसपर जैनी ने "हाँ" का जवाब दिया। एक साल बाद उन्हें ऑकलैंड में वाइकोवाई इंटरमीडिएट स्कूल में अध्ययन करने के लिए भेजा गया। जैनी ने एमबीसी की डॉक्यूमेंट्री इंग्लिश: मस्ट चेंज टू सर्वाइव (2006).[2] में एक नई भाषा सीखने के अपने अनुभव के बारे में बताया है। जैनी ने किशोरावस्था में बैले डांसर बनने का सपना देखा था। इंटरमीडिएट पूरा करने के बाद उन्होंने एसीजी पार्नेल कॉलेज में दाखिला ले लिया।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. ग्रेस; किम, शायोङ्ग (17 अगस्त 2018). "द रीज़न कोरियंस से "व्होआ" बाय हियरिंग "जैनी वॉज़ बोर्न इन शेओंगडम-डॉङ्ग"". द जूंगंग इल्बो. मूल से 31 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 दिसंबर 2021.
  2. "ब्लैकपिंक जैनी ऐज़ अ 10-ईयर-ओल्ड इन न्यूज़ीलैंड कौट ऑन एमबीसी'स डॉक्यूमेंट्री". जूंगंग इल्बो (कोरियाई में). 29 दिसंबर 2017. मूल से 25 जुलाई 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 29 जुलाई 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]